फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Diwali fire at several places

दीपावली पर कई जगह लगी आग

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो अमर उजाला, मैनपुरी
ब्यूरो अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
 Diwali fire at several places
अलग-अलग स्थानों पर पटाखों की चिंगारी से लगी आग से घरेलू सामान जल गया। दो युवक और एक बकरी झुलस गए। वहीं किशनी क्षेत्र में एक व्यक्ति के 850 बोझ बाजरा में आरोपियों ने आग लगा दी।
विज्ञापन

कुरावली थाना क्षेत्र के ग्राम हरनागरपुर निवासी कश्मीर सिंह बुधवार की शाम दीपावली पर आतिशबाजी थैले में लेकर साइकिल से गांव जा रहा था। जैसे ही वह कस्बा में घिरोर रोड से मंदिर दाऊजी तक जाने वाले रास्ते पर पहुंचे तभी गड्ढे में साइकिल का पहिया गिरने से आतिशबाजी में विस्फोट हो गया। इससे कश्मीर रुप से झुलस गए। उन्हें इलाज के लिए सीएचसी पर भर्ती कराया गया। दूसरी घटना में कस्बा कुरावली के मोहल्ला कानूनगोयान के किंगकांग के अहाते में बने मकान में निवास कर रहे सतीश गुप्ता आतिशबाजी चला रहे थे तभी पटाखा हाथ में फटने से सतीश गंभीर रुप से झुलस गया। कस्बा के मोहल्ला कानूनगोयान निवासी सतीश सैनी के कमरे में दीपक की लौ से आग लग गई। मोहल्ले के लोगों ने जब तक आग पर काबू पाया तब तक कमरे में रखी वाशिंग मशीन सहित हजारों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम लखौरा के नगला दिवाकर निवासी सागर सिंह  बुधवार की शाम अपने मकान में पड़े छप्पर के नीचे बैठे थे। तभी अचानक आतिशबाजी की चिंगारी छप्पर पर आ गिरी। ग्रामीणों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। आग सागर सिंह के छप्पर में रखा सामान जल गया। सागर सिंह झुलस गए। गुरुवार की दोपहर ग्राम देवकली निवासी रनवीर सिंह की झोपड़ी में आग लग गई। जिसमें सात हजार की नकदी एवं सामान जलकर नष्ट हो गया। पास में ही रखी साधु सिंह की झोपड़ी में आग लगने से ढाई लाख रुपये की तंबाकू सहित अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशनी क्षेत्र के ग्राम बोझा निवासी धर्मपाल सिंह ने थाने में तहरीर दी। इसमें कहा कि उसके घर के बाहर 950 बाजरा के बोझ रखे थे। गांव के तथा परतापुर के एक आरोपी ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर इसमें आग लगा दी। पुलिस ने तहरीर पर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed