फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   District President of BJP Divyang Morcha sat on dharna said influential people encroached on ponds in Mainpuri

Mainpuri: BJP दिव्यांग मोर्चा जिलाध्यक्ष धरने पर बैठे, बोले- रसूखदारों ने तालाबों पर किया कब्जा, DM खाली कराएं

Tue, 24 Jan 2023 04:18 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 24 Jan 2023 04:18 PM IST
सार

मैनपुरी में तालाबों पर अवैध कब्जा के खिलाफ भाजपा दिव्यांग मोर्चा के जिलाध्यक्ष घरने पर बैठ गए। उन्होंने डीएम को ज्ञापन देकर कब्जा हटवाने की मांग की। कहा कि इस अवैध कब्जे में लेखपाल भी बराबर के सहभागी हैं। उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाए। 
 

विज्ञापन
District President of BJP Divyang Morcha sat on dharna said influential people encroached on ponds in Mainpuri
भाजपा दिव्यांग मोर्चा के जिलाध्यक्ष राममोहन मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी में भाजपा दिव्यांग मोर्चा के जिलाध्यक्ष राममोहन मिश्रा ने सोमवार को कलक्ट्रेट के तिकोनिया पार्क में धरना दिया। डीएम को ज्ञापन देकर मांग की कि मंछना में गलत तरीके से किए गए पट्टे निरस्त किए जाएं। 

विज्ञापन


डीएम को दिए गए ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि मंछना की एक जमीन का मुकदमा चल रहा है। जो तालाब की जमीन है। तालाब की जमीन को बंजर जमीन दिखाकर प्रधान और लेखपाल ने गलत तरीके से पट्टे कर दिए हैं। जबकि तालाब की जमीन का पट्टा नहीं किया जा सकता है। पट्टा होने के बाद रसूखदारों ने कब्जा भी कर लिया है। ज्ञापन में लेखपाल की जांच कराने के साथ ही लेखपाल का तबादला कराए जाने की मांग की है। इस मौके पर रामसिंह, महाराज सिंह, रवी कुमार, सुनील सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन

पैमाइश कराने की मांग

मैनपुरी। तहसील भोगांव के मकरंदपुर दलपुरा निवासी मुरारीलाल, हम्मीर सिंह ने डीएम से शिकायत की है। शिकायत में कहा है कि उनका अपनी जमीन पर कब्जा है। उनकी जमीन पर रसूखदारों ने कब्जा कर लिया है। रसूखदार जमीन का पट्टा कराने का दावा कर रहे हैं। शिकायतों पर सुनवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने पैमाइश कराकर कब्जा दिलाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed