{"_id":"574887e54f1c1ba22c692f47","slug":"district-planning-committee-meeting-complained-of-scams","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला योजना समिति की बैठक में घोटालों की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला योजना समिति की बैठक में घोटालों की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Fri, 27 May 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
जिला योजना समिति की बैठक में घोटालों की शिकायत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला योजना समिति की बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों ने कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव से अधिकारियों की शिकायत की। इनमें घोटालों से लेकर विभिन्न योजनाओं में अनियमितता बरतने तक के आरोप लगाए गए। इस पर कैबिनेट मंत्री ने डीएम लोकेश एम को आरोपों की जांच करने और रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए। बैठक में वर्ष 2016-17 में कुल 241.45 करोड़ रुपये के प्रस्ताव पास किए गए।
विधायक सोबरन सिंह ने कहा कि उद्यान विभाग में घोटाला हो रहा है। विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्रों को नहीं मिल रहा है। वहीं जिला पंचायत सदस्य हरेंद्र सिंह ने कहा कि सहकारिता विभाग में अधिकारी दो करोड़ का घोटाला कर चुके हैं। वरिष्ठ अधिकारियों को बताया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। एमएलसी अरविंद यादव ने धान के घटिया बीजों के वितरण करने की शिकायत की। साथ ही बीज मौके पर दिखाए दिए। जिला पंचायत सदस्य यदुवंश यादव ने मूंगफली के घटिया बीजों का वितरण करने की शिकायत की। बताया कि इससे किसानों को लाखों रुपये का नुकसान भी हुआ है। इसके अलावा पराग डेयरी के घटिया उपकरणों की भी शिकायत की गई। इस पर कैबिनेट मंत्री ने उक्त शिकायतों की जांच करने के आदेश दिए। प्रभारी मंत्री ने लघु और सीमांत कृषकों की उत्पादकता बढ़ाने के लिए 170 लाख रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी दी। किया गया। पशु चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार के लिए 112.53 लाख, पशुओं के कृत्रिम गर्भाधान के लिए 20, शूकर प्रजनन प्रक्षेत्रों के विस्तार के लिए छह, दुग्ध संघों के विस्तार के लिए 125, दुग्ध उत्पादन में वृद्धि के लिए पांच, आटोमेटिक मिल्क कलेक्शन यूनिट के लिए 32.50, मध्यम गहरे 150 नलकूप निर्माण के लिए 229.50 गहरे 10 नलकूप के लिए 17.80 लाख का प्रावधान किया है। सभी विकास खंडों में ग्राउंडवाटर चार्जिंग के लिए 625 लाख रुपये का प्रावधान है।
मनरेगा से रोजगार उपलब्ध कराने के लिए 30 करोड़, नवीन ग्रामीण सड़कों के निर्माण के लिए 1639.97 लाख, जर्जर मार्गों की मरम्मत के लिए 470 लाख, सीएचसी की स्थापना के लिए 90 लाख, पीएचसी की स्थापना के लिए 60 लाख, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के भवन निर्माण के लिए 76 लाख, प्लास्टिक सर्जरी यूनिट के भवन निर्माण के लिए 112.50 लाख, नगर पालिका और नगर पंचायतों में 300 नए हैंडपंप की स्थापना, 150 रिबोर हैंडपंपों और एक नलकूप रीबोर के लिए 247.25 लाख, ग्रामीण पेयजल के लिए एक हजार रीबोर हैंडपंप की स्थापना, छह स्वीकृत पेयजल योजनाओं एंव सांसद आदर्श ग्राम हेतु नई प्रस्तावित पेयजल योजना के लिए 2757.05 लाख, स्वच्छ शौचालय में 15000 शौचालयों के निर्माण के लिए 1800 लाख का बजट दिया। 2000 इंदिरा आवासों की दूसरी किस्त के लिए 1937.91 लाख, 660 लोहिया आवासों के निर्माण, वर्ष 2015-16 के 660 लाभार्थियों के लिए 2722.50 लाख का प्रस्ताव पास किया, जिसमें से 150 आवास अनुसूचित जाति के लिए हैं। तो बीज वितरण के लिए 160 लाख, प्राथमिक शिक्षा के लिए 400 लाख, माध्यमिक शिक्षा के लिए 323 लाख, प्राविधिक शिक्षा के लिए 153.75 लाख, ग्रामीण अंचलों में खेलकूद के लिए 2.25 लाख, क्रीड़ा प्रतिष्ठानों के निर्माण के लिए 90 लाख, परिवार कल्याण के 60 लाख, औंछा में च्यवन ऋषि, मार्कंडेय आश्रम, शीतला देवी मंदिर, समान पक्षी विहार, अछईपुर स्थित इच्छेश्वर धाम के विकास के लिए 40 लाख का प्रस्ताव पास किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष संध्या यादव, जिलाध्यक्ष खुमान सिंह वर्मा, एमएलसी अरविंद यादव, डा. असीम यादव, राज्यमंत्री सुभाष यादव, उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग दीपपाल सिंह आदि मौजूद रहे।