{"_id":"6cc43f7b69c45c4117dc6da743c625e2","slug":"district-panchayat-president-took-the-oath-of-office-eve-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संध्या ने ली जिला पंचायत अध्यक्ष पद की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संध्या ने ली जिला पंचायत अध्यक्ष पद की शपथ
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट पार्क स्थित जिला मुख्यालय पर गुरुवार सुबह नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष संध्या यादव के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने पद और गोपनीयता की शपथ ली। इस दौरान मुख्य अतिथि सांसद बदायूं धर्मेंद्र यादव और सांसद मैनपुरी तेज प्रताप यादव मौजूद रहे।
कलक्ट्रेट परिसर में पूर्वाह्न 11 बजे जिला पंचायत अध्यक्ष संध्या यादव ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। उन्हें शपथ जिलाधिकारी चंद्रपाल सिंह ने दिलवाई। इसके बाद अन्य जिला पंचायत सदस्यों ने भी शपथ ली। इस अवसर पर उन्होंने जिले का विकास बिना भेदभाव के कराने की बात कही। इस अवसर पर सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि मैंने तेज प्रताप से कह रखा है कि मैनपुरी के विकास में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। इस मौके पर दर्जा प्राप्त मंत्री दीप सिंह पाल, पूर्व मंत्री आलोक शाक्य तोताराम यादव, चारो विधान सभाओं के विधायक, एमएलसी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आशू दिवाकर, मानिकचंद यादव, बिल्लू यादव, विपिनराज यादव, प्रवेश यादव, रामपाल यादव, सुमन दिवाकर, डैनी यादव आदि मौजूद थे।
केंद्र सरकार जनता को लड़वाती है: धर्मेंद्र
गुरुवार को जिला पंचायत अध्यक्ष संध्या यादव के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे बदायूं सांसद धर्मेंद्र यादव केंद्र सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। कहा कि केंद्र सरकार जनता से किया हुआ अपना कोई भी वादा नहीं निभा सकी। वो हर मोर्चे पर फेल रही है। उन्हाेंने कहा कि केंद्र सरकार ने हमेशा ही मंदिर मसजिद गौ हत्या जैसे मुद्दों पर जनता को भड़काने और लड़ाने की राजनीति की है। काला धन वापसी, समेत तमाम मुद्दों पर भाजपा पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है। इसका जवाब जनता उन्हें आने वाले लोकसभा चुनावों में देगी।
विज्ञापन
नए जिला पंचायत अध्यक्ष की पहली बैठक
जिला पंचायत अध्यक्ष की शपथ लेने के बाद नवनियुक्त अध्यक्ष ने जिला पंचायत कार्यालय पहुंचकर पंचायत सदस्यों की पहली बैठक की अध्यक्षता की।
नवनियुक्त जिला पंचायत संध्या यादव ने जिला पंचायत सदस्यों के साथ शपथ लेने के बाद पंचायत कार्यालय पर आयोजित बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में उन्होंने पंचायत सदस्यों से औपचारिक बातचीत कर ब्लाक संबंधी जानकारियां ली। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष ने सभी पंचायत सदस्यों ने मिलकर क्षेत्र में विकास कार्य करने के लिए प्रस्ताव मांगे। कहा कि प्रत्येक पंचायत सदस्य की प्राथमिकता हो कि उसके क्षेत्र की समस्या समय रहते हल की जाए।
चौथी बार ली शपथ
कलक्ट्रेट परिसर में गुरुवार को डाक्टर सुमन यादव ने चौथी बार जिला पंचायत सदस्य पद की शपथ ली। वे इससे पहले तीन बार जिला पंचायत अध्यक्ष भी रह चुकी हैं।
तोताराम से कहा लगे रहो
सांसद धर्मेंद्र यादव ने मंच पर बैठे पैक्सपेड अध्यक्ष तोताराम यादव पर चुटकी ली। उन्होंने कहा कि भले ही आप चुनाव हार गए पर आप जुझारूपन से लगे रहते हो। आपको देखकर ये तो लगता है कि सपा के लोग यहां पर कोई चुनाव नहीं छोड़ेंगे। इस पर सभी लोग खूब हंसे।
दो मिनट नहीं दे सके दिवंगत जिला पंचायत सदस्य को श्रद्धांजलि
एक तरफ जहां संध्या यादव के शपथ में शीर्ष नेता बैठे थे वहीं दूसरी तरफ जनता में इस बात की बहुत चर्चा रही कि अभी चार दिन मारे गए कुरावली के जिला पंचायत सदस्य रविंद्र शाक्य भोला को मंच से दो मिनट की श्रद्धांजलि तक नहीं दी गई। किसी भी नेता ने इस बात को याद दिलाना मुनासिब नहीं समझा।
फोटो