फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   District hospital will be equipped with modern facilities

आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा जिला अस्पताल

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
District hospital will be equipped with modern facilities
मैनपुरी। जिला अस्पताल अब आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा। अस्पताल में आधुनिक उपकरण और जरूरत के हिसाब से स्टाफ की तैनाती होगी। इसी उद्देश्य से शनिवार को यूपीएचएसएसपी लखनऊ और एनएबीएच दिल्ली की संयुक्त टीम ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। अस्पताल में क्या सुधार की जरूरत है। इसके बारे में विस्तार से जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

शनिवार को एनएबीएच दिल्ली (नेशनल एक्रीडिटेशन बोर्ड फार हास्पिटल एवं हेल्थकेयर) के कोआर्डिनेटर डाक्टर आकाश सूद और यूपीएचएसएसपी (उत्तर प्रदेश हेल्थ सिस्टम स्ट्रेथनिंग प्रोजेक्ट) के कोआर्डिनेटर डाक्टर संतोष कुमार की टीम जिला अस्पताल पहुंची। टीम ने अस्पताल में पहुंचकर चिकित्सकों, चिकित्सा कर्मियों से विस्तार से जानकारी जुटाई। देखा कि अस्पताल में रोगियों के हिसाब से कौन-कौन से संसाधनों की कमी है। कौन-कौन से संसाधन और स्टाफ अस्पताल में उपलब्ध कराने की जरूरत है।
विज्ञापन

डाक्टर संतोष कुमार ने बताया कि अस्पताल का चयन दोनों योजनाओं में किया गया है। इसी के तहत अस्पताल में 35 स्टाफ नर्स और लैब टेक्नीशियन के साथ ही अन्य स्टाफ भी उपलब्ध कराया गया है। जरूरत के हिसाब से और भी स्टाफ उपलब्ध कराया जाएगा। उपकरणों के बारे में चिकित्सकों और चिकित्सा कर्मियों से जानकारी ली है। जिन आधुनिक उपकरणों की जरूरत है उन्हें तत्काल उपलब्ध कराया जाएगा। मैनपुरी का जिला अस्पताल आधुनिक अस्पतालों में से एक होगा। निरीक्षण के दौरान टीम के साथ प्रभारी सीएमएस डाक्टर आरके सागर और चीफ फार्मासिस्ट ऋषि यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed