{"_id":"68ac9613661dc88fd0021663","slug":"disabled-woman-dies-after-being-hit-by-a-truck-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: ट्रक की चपेट में आकर दिव्यांग महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा; हादसे के भाग गया चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: ट्रक की चपेट में आकर दिव्यांग महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा; हादसे के भाग गया चालक
Mon, 25 Aug 2025 10:28 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: अरुन पाराशर
Updated Mon, 25 Aug 2025 10:28 PM IST
सार
दोनों बहनें दवा लेने के बाद गांव वापस आ रही थीं। बिधूना मार्ग पर खड़सरिया गांव के सामने उतरने के बाद के बाद वह सड़क किनारे खड़ी थी। तभी किशनी की ओर से आ रहे ट्रक ने अंजू को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
सड़क हादसे में महिला की माैत।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी के किशनी में दवा लेकर गांव खड़सरिया स्थित मायके लौट रही दिव्यांग महिला की बिधूना रोड पर ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजन व ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग की। एक घंटे तक पुलिस को शव नहीं उठाने दिया और मार्ग को जाम कर दिया। प्रभारी निरीक्षक के समझाने के बाद परिजन शांत हुए। बिधूना मार्ग वाहनों की लंबी कतार लग गई।
थाना क्षेत्र के गांव खड़सरिया निवासी विनोद कुमार की विवाहिता पुत्री अंजू देवी (35) निवासी गांव महामदपुर फिरोजाबाद मायके आई थी। वर्तमान में वह पति और तीन बच्चों के साथ नोएडा में रह रही थी। दांत में दर्द की शिकायत होने पर सोमवार को वह छोटी बहन आरती के साथ दवा लेने इटावा के ऊसराहार गई थी। दोपहर के समय दोनों बहनें दवा लेने के बाद गांव वापस आ रही थीं। बिधूना मार्ग पर खड़सरिया गांव के सामने उतरने के बाद के बाद वह सड़क किनारे खड़ी थी। तभी किशनी की ओर से आ रहे ट्रक ने अंजू को चपेट में ले लिया। हादसे में अंजू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। छोटी बहन को मामूली चोट लगी। हादसे के बाद चालक मौके से ट्रक लेकर भाग गया।
जानकारी होने के बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। अंजू का शव लहूलुहान हालत में सड़क के बीचों बीच पड़ा देख गुस्सा भड़क गया। इधर पुलिस भी मौके पर आ गई। तब परिजन व ग्रामीणों ने शव को उठाने से मना कर दिया। तमाम प्रयास के बाद भी परिजन ने शव को नहीं हटाने दिया। जिसके चलते मार्ग पर जाम के हालात बन गए। प्रभारी निरीक्षक ने मौके पर पहुंच कर मृतका के परिजन को कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। करीब एक घंटे बाद शव को मार्ग से उठाया गया। शव को जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी भेजा गया। इसके बाद पुलिस ने बिधूना मार्ग का आवागमन सुचारू कराया।