{"_id":"5846fa614f1c1be359448c48","slug":"din-bhar-chhupe-rahe-soory-dev-thithure-log","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन भर छुपे रहे सूर्य देव, ठिठुरे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन भर छुपे रहे सूर्य देव, ठिठुरे लोग
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Tue, 06 Dec 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
कोहरे
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिसंबर की शुरुआत से ही कोहरे ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। मंगलवार को भी सुबह 11 बजे तक कोहरा रहा जिससे वाहन रेंगकर चले। सोमवार दिनभर धूप निकलने से लोगों को लगा था कि अब कोहरे से निजात मिलेगी।लेकिन मंगलवार सुबह से कोहरा फिर नजर आया। 11 बजे तक जहां कोहरा छाया रहा वहीं दिनभर बादलों में सूर्यदेव छिपे रहे। इससे गलन भरी सर्दी का एहसास हुआ। न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दिन के समय भी वाहन चालक हेडलाइट जलाकर निकले। सामान्य कामकाज के अलावा बाजार पर भी प्रभाव दिखा। कुरावली में मंगलवार को राजस्व विभाग ने अलाव जलवाए। इसके कारण भीषण सर्दी से लोगों को राहत मिली। मंगलवार को सुबह से पड़ रही भीषण सर्दी से लोग ठिठुरते रहे। लेखपाल केसी यादव ने पुराने बस अड्डा, घिरोर तिराहा, जीटीरोड बाईपास तिराहा पर अलाव जलवाए।