फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   dhool bharee aandhee ke beech bijalee ka khambha gira

धूल भरी आंधी के बीच बिजली का खंभा गिरा

Thu, 27 Apr 2017 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Thu, 27 Apr 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
dhool bharee aandhee ke beech bijalee ka khambha gira
कार पर गिरा बिजली का पोल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गुरुवार देर शाम चली धूलभरी तेज आंधी तथा बूंदाबांदी के दौरान शहर के बीच एक बिजली का खंभा सड़क किनारे खड़ी बोलेरो पर गिर गया। ख्ंाभा गिरते ही बाजार में अफरा तफरी मच गई। आंधी और बूंदाबांदी के बीच तार टूटने और आगजनी की आशंका को देखते हुए जिले भर की बिजली आपूर्ति ठप कर दी गई। देहात में आंधी से बिजली विभाग को नुकसान होने की संभावना है।
विज्ञापन

गुरुवार की देर शाम अचानक धूल भरी आंधी चलने के साथ ही बूंदाबांदी होने लगी। तेज हवाओं के चलते शहर के बीच सिटी पोस्ट आफिस के पास एक बिजली का खंभा सड़क किनारे खड़ी बोलेरो के ऊपर गिर गया। बोलेरो से आया परिवार बोलेरो सड़क किनारे खड़ी करके खरीदारी करने बाजार में गया हुआ था। खंभा गिरते ही बाजार में अफरा तफरी मच गई। किसी अनहोनी की आशंका के चलते लोग भागने लगे। आंधी और बूंदा बांदी के बीच बिजली विभाग ने गेहूं की कटाई तथा खेतों में रखे गेहूं के बोझों की सुरक्षा को देखते हुए बिजली आपूर्ति बंद कर दी। बिजली बंद होते ही बाजार में दुकानदारों ने दुकानें बंद करनी शुरू कर दीं। थोड़ी ही देर में बाजार में सन्नाटा छा गया। बुधवार को भी आई तेज आंधी से पूरे जिले की बिजली गुल हो गई थी।  
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता एके श्रीवास्तव ने बताया धूलभरी तेज आंधी और बूंदा बांदी के चलते किसान को होने वाले नुकसान की संभावना को देखते हुए पूरे जिले की बिजली आपूर्ति काट दी गई है। आंधी थमने के बाद ही आपूर्ति चालू की जाएगी। आपूर्ति चालू करने पर ही विभाग को हुए नुकसान का पता चल सकेगा। तेज आंधी से देहात में बिजली के ख्ंाभे तथा तार टूटने से बिजली विभाग को नुकसान होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed