फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Devotees returning Maha Kumbh met car accident

UP: महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार दुर्घटनाग्रस्त, लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर मची चीख-पुकार; 6 लोग घायल

Tue, 11 Feb 2025 07:02 PM IST
अरुन पाराशर संंवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संंवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 11 Feb 2025 07:02 PM IST
सार

हादसों में छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने इन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा। हादसे के पीछे वजह चालक को नींद की झपकी माना जा रहा है।

विज्ञापन
Devotees returning Maha Kumbh met car accident
दुर्घटनाग्रस्त कार को हटाती क्रेन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रयागराज महाकुंभ में स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार दो अलग-अलग हादसों में पलट गईं। करहल थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर यह हादसे हुए। दोनों हादसों में कार चालकों को नींद आने का कारण सामने आया है।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह करीब छह बजे प्रयागराज से दिल्ली जा रहे वैगनआर कार सवार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर 77 पॉइंट 500 किलोमीटर पर चालक को नींद आने की वजह से किसी वाहन से टकराकर पलट गई। इसमें चार व्यक्ति सवार थे। इनमें से अशोक कुमार अरोड़ा निवासी रणजीत नगर, दिल्ली व उनकी पत्नी मीनू घायल हो गईं। अन्य दो साथी सुरक्षित रहे। पुलिस ने इन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज भेजा। 
विज्ञापन


इसके बाद दूसरा हादसा प्रयागराज से टूंडला जा रही एक्सयूवी 300 कार का हुआ। एक्सप्रेस-वे पर 8526/80 किलोमीटर पर ड्राइवर को नींद आने के कारण कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इसमें आठ लोग सवार थे, जिनमें नारायण सिंह पुत्र लक्ष्मी सिंह निवासी ग्राम सुदातनगर, फिरोजाबाद, इन्हीं के परिवार की सावित्री देवी और रानी पत्नी अजीत निवासी ग्राम खंदौली, आगरा व चंद्रदेव पुत्र साहब सिंह निवासी खंदौली, आगरा घायल हो गए। इनको भी करहल पुलिस ने सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed