फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Devastation caused by cyclone

चक्रवाती तूफान ने मचाई तबाही

Thu, 06 Oct 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Thu, 06 Oct 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
Devastation caused by cyclone
चक्रवाती तूफान ने मचाई तबाही - फोटो : अमर उजाला
 बुधवार की शाम जिले में आए चक्रवाती तूफान से जिलेभर में काफी नुकसान हुआ है। बिजली विभाग को तो जोर का झटका लगा ही है साथ ही किसानों की फसलों को भी खासा नुकसान हुआ है। जिले भर में 57 खंभे टूट गए जबकि 23 खंभों के बीच के लगभग सात किलोमीटर के तार टूट गए। शहर में तो देर रात आपूर्ति चालू कर दी गई मगर देहात के कई हिस्सों में गुरुवार की रात तक आपूर्ति चालू नहीं हो सकी। वहीं कृषि अधिकारी का कहना है कि फसलों को हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन

बुधवार की शाम आए चक्रवाती तूफान से पूरे जिले की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त हो गई। बारिश थमने के बाद शहर में तो कई हिस्सों में रात 11 बजे के बाद आपूर्ति चालू हो सकी। शहर क्षेत्र में पांच खंभे टूट गए। इससे आपूर्ति प्रभावित हुई। उन्हें सही कर शहर में रात 11 बजे आपूर्ति सुचारू कर दी गई। देहात क्षेत्र में 52 खंभों के टूटने की जानकारी मिली है। 23 खंभों के बीच तार टूटने से देहात क्षेत्र में आपूर्ति बाधित हो गई। कई स्थानों पर तो गुरुवार को पूरे दिन फाल्ट तलाश करने के लिए कर्मचारी पेट्रोलिंग करते रहे। 120 गांवों की आपूर्ति गुरुवार की रात तक चालू नहीं हो सकी थी। अधीक्षण अभियंता एके श्रीवास्तव का कहना है कि देहात क्षेत्र में ख्ांभे और तार टूटने की जानकारी जुटाई जा रही है। विभाग को हुए नुकसान का भी आंकलन नहीं हो सका है। अधिकारी तथा कर्मचारी नुकसान का आंकलन कर रहे हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद ही नुकसान का सही आंकलन हो सकेगा। वहीं जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा ने बताया कि चक्रवाती तूफान से फसलों को हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन


स्कूलों में भरा पानी
 बुधवार की रात हुइ्र बारिश से जिले के कई स्कूलों सहित सरकारी कार्यालयों में जलभराव हो गया। जिसके चलते छात्र छात्राओं सहित कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुराना बीएसए कार्यालय, बीआरसी नगला जुला, पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगला जुला आदि में भी जलभराव हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन



फसलों को हुआ नुकसान
जिले में आए चक्रवाती तूफान से फसलों को भी नुकसान हुआ है। बाजरा, धान की खड़ी फसल, लहसुन सहित अन्य फसलों की बुआई भी प्रभावित हुई है। किसानों को हुए नुकसान से जिले भर के किसान परेशान नजर आ रहे हैं।
मकान गिरने से बकरी मरी
भोगांव। तहसील क्षेत्र के नखतपुर निवासी चंद्रपाल कच्चे मकान में रहता है। बुधवार को हुई बारिश में मकान गिरने से वहां बंधी बकरी की दवकर मौत हो गई। पीडित ने डीएम से आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।

                  
बारिश में दीवार गिरी
बझेरा रोड स्थित खिलाडी गैस सर्विस की गैस गोदाम की दीवार तेज़ हवा के साथ आई बरसात में गिर गयी। एजेंसी स्वामी श्यामलाल शर्मा ने बताया बरसात के चलते लगभग 40 फुट दीवार क्षतिग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed