{"_id":"58ff902d4f1c1b876dc0d90e","slug":"dense-vehicle-checking-campaign-run-in-the-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में चला सघन वाहन चेकिंग अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में चला सघन वाहन चेकिंग अभियान
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
Updated Tue, 25 Apr 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
शहर में चला सघन वाहन चेकिंग अभियान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसपी के निर्देश पर मंगलवार सुबह शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
कोतवाली क्षेत्र में आए दिन बाइक चोरी की घटनाओं पर सख्त रुख अपनाते हुए एसपी सुनील कुमार सक्सेना ने प्रतिदिन सघनता के साथ वाहनों की चेकिंग के निर्देश जारी किए हैं। मंगलवार सुबह से ही नगर के प्रमुख स्थानों पर वाहनों के कागजात आदि चेक किए गए। क्रिश्चियन तिराहा पर थानाध्यक्ष ने पुलिस टीम के साथ वाहनों की चेकिंग के दौरान करीब 40 से अधिक बाइकों को पकड़ने के बाद थाने भेजा। इसके अलावा घंटाघर चौराहा, ईशन नदी पुल, जेल तिराहा, आगरा रोड बाईपास, करहल चौराहा आदि स्थानों पर भी वाहनों की चेकिंग की गई। सुबह से ही शुरू हुई चेकिंग से नियम तोड़ने वालों में हड़कंप देखा गया। चालान की गई बाइक को थाने में समन शुल्क वसूलने के बाद छोड़ दिया गया। कार्रवाई में हजारों रुपये का समन शुल्क भी वसूला गया।