{"_id":"58f7a7af4f1c1b9d5547059b","slug":"demand-for-peace-and-calm-in-the-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश में अमन और चैन की मांगी दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश में अमन और चैन की मांगी दुआ
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
Updated Wed, 19 Apr 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
देश में अमन और चैन की मांगी दुआ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा रोड स्थित खानकाहे रशीदिया में बुधवार की सुबह ख्वाजा गरीब नवाज का उर्स कुल शरीफ के साथ मनाया गया। उर्स में रात भर कव्वालियों का आयोजन हुआ। सुबह फजर की नमाज से पहले फातिहा के साथ कुल शरीफ हो गया। वहीं शाम को रशीद मियां का कुल हो गया। इस दौरान जायरीनों ने चादरपोशी कर देश में अमन और चैन की दुआ मांगी गई।
कव्वालों ने रात भर एक से बढ़कर एक नातिया कलाम पेश कर जायरीनों को रातभार झूमने पर मजबूर कर दिया। कव्वाल मुन्ना फर्रुखाबादी ने ‘मेरे सरकार आए हैं’ कलाम पेश किया। साथ ही कहा कि ख्वाजा गरीब नवाज हिंदुस्तान के बादशाह कहलाते हैं, जो भी इनसे मुराद मांगता है उनकी मुराद जरूर पूरी होती है। अजमेर में तो हिंदुस्तान के अलावा विदेशों से भी जायरीन जियारत करने आते हैं। वहीं जायरीन ने दरगाह पर चादरपोशी की। अकीदतमंदों ने मन्नतें पूरी होने पर सभी को तबर्रुक वितरित किया गया।
बुधवार को सुबह खानकाहे रशीदिया के सज्जादानशीं हाजी अब्दुर्रहमान खां चिश्ती उर्फ बबलू मियां ने फातिहा पढ़ी। इस मौके पर छोटी खानकाह के सज्जादानशीं हाजी हाशिम अली, आरिफ अहमद अहमदी उर्फ सिब्बू मियां, आफाक मियां, साकिब अनवर, मोहम्मद नदीम आदि मौजूद थे।