{"_id":"68b9907552897f2e5f0ec3c3","slug":"demand-for-action-against-policemen-who-lathicharged-abvp-students-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध...अभाविप के पदाधिकारियों ने किया प्रदर्शन, डीएम को ज्ञापन साैंप की ये मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध...अभाविप के पदाधिकारियों ने किया प्रदर्शन, डीएम को ज्ञापन साैंप की ये मांग
Thu, 04 Sep 2025 06:44 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: अरुन पाराशर
Updated Thu, 04 Sep 2025 06:44 PM IST
सार
रामस्वरूप विश्वविद्यालय में विलंब शुल्क के नाम पर छात्रों से वसूली का विरोध करने वाले अभाविप के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। लाठीचार्ज में 30 से अधिक छात्र घायल हुए।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते एबीवीपी पदाधिकारी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाराबंकी के रामस्वरूप विश्वविद्यालय में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बृहस्पतिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। नारेबाजी करने के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया। पदाधिकारियों ने लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों के निलंबन की मांग की।
ज्ञापन में कहा है कि मानक विहीन तथा बिना नवीनीकरण के चल रहे रामस्वरूप विश्वविद्यालय में विलंब शुल्क के नाम पर छात्रों से वसूली का विरोध करने वाले अभाविप के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। लाठीचार्ज में 30 से अधिक छात्र घायल हुए।
विश्वविद्यालय के नाम पर संचालकों ने काफी जमीन पर कब्जा किया है। ज्ञापन में मांग की कि लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों को निलंबित करके कार्रवाई की जाए। रामस्वरूप विश्व विद्यालय की जांच कराई जाए। इस मौके पर आकाश चौहान, प्रखर सक्सेना, आयुष सक्सेना, गौरव प्रताप, निभय यादव, अभिषेक सिंह, पंकज कुमार मौजूद रहे।