{"_id":"29103be51b8ffed41fb2ba47dea57458","slug":"delivery-at-home-mother-child-dead-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में प्रसव, जच्चा-बच्चा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में प्रसव, जच्चा-बच्चा की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
Updated Thu, 12 Mar 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना कुर्रा क्षेत्र में घर पर प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा दोनों की मौत हो गई। जानकारी पर मायके के लोग पहुंचे। मायके के लोगों की सूचना पर पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
थाना करहल क्षेत्र के ग्राम अंडनी निवासी बलवंत सिंह पाल ने अपनी पुत्री रिंकी उर्फ मुनीषा (24) की शादी एक मई 2012 को थाना कुर्रा क्षेत्र के ग्राम धरमंगदपुर निवासी संतोष पाल के साथ की थी। संतोष के डेढ़ वर्ष का एक पुत्र भी है। ससुरालीजनों के अनुसार रिंकी ने बुधवार की शाम पुत्र को जन्म दिया। पुत्र जन्म के कुछ समय बाद ही बच्चे की मौत हो गई। रात में रिंकी की भी मौत हो गई।
ग्रामीणों ने जानकारी रिंकी के मायके के लोगों को दी। मायके के लोगों के अनुसार ससुरालीजनों के सूचना न देने पर उन्हें आशंका है कि रिंकी की हत्या की गई है। मायके के लोगों की सूचना पर पुलिस ने मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया है। वहीं समाचार लिखे जाने तक घटना के संबंध में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। मायके के लोग और ससुरालीजनों में वार्ता चल रही थी।