{"_id":"5783d3384f1c1b137a13d996","slug":"defeats-to-beat-the-7-69-million-trees-planted","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरा को हरा करने रोपे गए 7.69 लाख पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरा को हरा करने रोपे गए 7.69 लाख पौधे
मैनपुरी अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
धरा को हरा करने रोपे गए 7.69 लाख पौधे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
24 घंटे पौध रोपण कार्यक्रम के तहत जिले की चार रेंजों में 57 स्थानाें पर 7.69 लाख पौधे रोपित किए गए। सुबह 10 बजे से शुरू हुआ पौध रोपण का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। मंगलवार की सुबह 10 बजे तक पौधे रोपित किए जाएंगे। शहर के अलावा देहात क्षेत्रों में भी बडे़ पैमाने पर पौध रोपण हुआ।
वन रेंज मैनपुरी की नहर कानपुर ब्रांच के मध्य 2500 पौध रोपण कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी डीएम डा. उज्जवल कुमार सिंह ने किया। एडीएम राकेश कुमार मालपाणी, ट्रेनिंग पीसीएस अविनाश मौर्य, तहसीलदार सदर गजराज यादव ने भी पौधे रोपित किए।
इन स्थानों पर हुआ पौध रोपण
डीएफओ सिद्धार्थ अंबेडकर ने बताया कि चार रेंज मैनपुरी, भोगांव, किशनी, करहल में सोमवार सुबह 10 बजे से ग्रामसभा उसनीधा, अचलपुर, हड़ाई, चंदीकरा, कुम्हौल, बुढ़ौली, सोनासी, कनकपुर, अब्दुल नबीपुर, जलालपुर, सुन्नामई, दिलीपपुर केलई, सुरजनपुर, वन ब्लाक पड़रिया, निटावली, अब्दुल नबीपुर, जगन्नाथपुर, बिरथुआ, गढ़िया आलमगीरपुर, समान, चौराईपुर, नहर इटावा ब्रांच, नहर कानपुर ब्रांच, नहर बेवर ब्रांच, मील, मैनपुरी किशनी मार्ग, यूपीएसआईडीसी सड़क, रक्षा विभाग पौधे रोपे गए।
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों में भी दिखा जोश
वहीं किशनी ब्लाक परिसर में ब्लाक प्रमुख मीरा देवी यादव और नगर पंचायत में चेयरमैन जैसीराम यादव ने वृक्षारोपण किया। किशनी व जागीर ब्लाक में दो लाख से अधिक पौधे लगाए गए। समान क्षेत्र में सघन वृक्षारोपण किया गया। बीडीओ जागीर अमित कुमार, बीडीओ किशनी बीलाल, तहसीलदार राकेश सोनी मौजूद रहे। घिरोर तहसील क्षेत्र में एसडीएम महेश प्रकाश के नेतृत्व में पौधे लगाए गए। तहसीलदार सुरेंद्र कुमार सिंह, कानूनगो कश्मीर सिंह, लेखपाल महेश कुमार, पूर्व प्रधान सुधीर कुमार यादव मौजूद रहे। बेवर के ग्राम जलालपुर में राज्ससभा सांसद दर्शन सिंह यादव के नेतृत्व में पौध रोपण किया गया। विनीत कुमार सक्सेना, मुन्ना यादव, सुबोध यादव, मनोज यादव, नवीन कुमार आदि मौजूद रहे। औंछा क्षेत्र में ग्रामपंचायत अचलपुर में एक लाख से अधिक पौधे लगाए गए। इसकी निगरानी लिए एसडीएम महेश प्रताप, सुरेंद्र कुमार तहसीलदार घिरोर, राजस्व निरीक्षक रामवीर सिंह, युवा समाज सेवी संस्था के अध्यक्ष राजीव यादव, प्रदीप यादव, सुशील तिवारी आदि मौजूद रहे। रामनगर में रामवीर यादव ने चौ. ऊभन सिंह इंटर कालेज कटरा में और एसएन इंटर कालेज हरीपुर रामनगर में पौध रोपण किया। वीडीओ किशनी ने कुमहौल, बुढोली, सोनासी में ब्लाक तथा लोअर गंग नहर कानपुर ब्रांच में पौधे रोपे। वहीं बिछवां में सैनिक पंडाल और ग्राम सभा सुरजनपुर की जमीन पर दो हजार से अधिक पौधे रोपे गए। क्षेत्रीय वन दारोगा रविंद्र सिंह, धर्मेंद्र त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।