फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   deepak kee lau se lagee aag, chhah jhaaempadiyaan hueen raakh

दीपक की लौ से लगी आग, छह झाेंपड़ियां हुईं राख

Mon, 26 Dec 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Mon, 26 Dec 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
deepak kee lau se lagee aag, chhah jhaaempadiyaan hueen raakh
आग के बाद लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कोतवाली क्षेत्र के गांव ब्योंति खुर्द में रविवार रात बंजारों की झोपड़ी में रखे दीपक से आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने छह झोपड़ियों को जलाकर राख कर दिया। रात में लगी इस आग से डेरा में भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू किया। पीड़ितों के मुताबिक आग में लाखों का खाद्यान्न, जरूरी वस्तुएं आदि जल गईं। वहीं तीन भैंसें व एक पड्डा जलकर मर गए। सोमवार सुबह पीड़ित डीएम चंद्रपाल सिंह से मिले।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव ब्योंति खुर्द में बंजारों की करीब एक दर्जन से अधिक झोपड़ियां बनी हुई हैं। रविवार रात करीब 11:30 बजे एक झोंपड़ी में रखे दीपक से आग लग गई। घर के अंदर और बाहर मौजूद लोग जब तक कुछ समझ पाते इससे पहले ही एक एक कर आग ने छह झोंपड़ियों को आगोश में ले लिया। डेरा में चीख पुकार और भगदड़ मच गई। लोग झाेंपड़ियों में लगी आग पर पानी मिट्टी डालकर बुझाने लगे। मगर आग काबू से बाहर हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची दमकल ने कुछ देर मशक्कत के बाद आग को बुझा लिया लिया तब तक विमल खान, मुन्ना रफीक, रमन शहजाद, सुगन शहजाद, बबलू खान और रजवान की झोंपड़ियां और उसमें रखा लाखों का खाद्यान्न, घरेलू सामान जलकर राख हो चुका था। वहीं विमल व मुन्ना की तीन भैंस व एक पड्डा जलकर मर गया। घटना के बाद पीड़ित परिवारीजनों के सामने रोजी-रोटी और सर छिपाने की छत की समस्या खड़ी हो गई है। सोमवार सुबह कलक्ट्रेट पहुंची पीड़ितों ने डीएम से राहत दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed