फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   deepaavalee par mittee ke deepak jalaane kee lee shapath

दीपावली पर मिट्टी के दीपक जलाने की ली शपथ

Tue, 25 Oct 2016 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Tue, 25 Oct 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
deepaavalee par mittee ke deepak jalaane kee lee shapath
शपथ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जिले के कई स्कूलों में चाइनीज वस्तुओं का बहिष्कार कर विद्यार्थियों ने दीपावली पर मिट्टी के दीपक जलाने की शपथ ली। साथ ही लोगों से मिट्टी के दीपक जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि देने को कहा।
विज्ञापन

लॉर्ड कृष्णा एजूकेशनल एकेडमी के विद्यार्थियों ने चाइना की चीजों का बहिष्कार किया। प्रत्येक परिवार से शहीदों की याद में मिट्टी के दीपक जलाकर उनको श्रद्धांजलि देते हुए दीपावली मनाने को कहा। सभी लोग उरी में शहीद हुए जवानों की याद में अपने-अपने घरों पर मिट्टी के दीपक जलाकर भगवान से उनके परिवारों को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना करें।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रबंधक डॉ. राकेश गुप्ता, प्रधानाचार्या अनुपम गुप्ता, निदेशक शशांक गुप्ता मौजूद रहे।
कुसमरा में आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने कुछ शिक्षण संस्थानों में पहुंचकर बच्चों को विदेशी सामानों के बहिष्कार की शपथ दिलाई। जेएस कॉलेज ऑफ एजूकेशन के प्रबंधक ने स्वयं सेवकों की इस मुहिम में साथ देते हुए छात्र-छात्राओं को विदेशी सामान न खरीदने की शपथ दिलाई। इसके अलावा बाल विकास विद्यालय, मां लक्ष्मी देवी इंटर कालेज, मां सरस्वती ज्ञान मंदिर विद्यालय, एमकेडी इंटर कालेज, महाकवि देव विद्यापीठ इंटर कालेज, गुरुकुल एजेडमी सहित करीब एक दर्जन शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने संघ के पदाधिकारी प्रवीन सनातनी और राहुल मिश्रा के नेतृत्व में शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed