फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Deep useless objects created from Sbiarel school

एसबीआरएल स्कूल में अनुपयोगी वस्तुओं से बनाए दीप

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
Deep useless objects created from Sbiarel school
मैनपुरी। एसबीआरएल विद्यालय के बच्चों ने दीपावली उत्सव मनाया। इसमें बच्चों ने दीप सजाकर रचनात्मक क्षमता और कौशल का प्रदर्शन किया। साथ ही हनुमान चालीसा पर आधारित एक ग्रुप डांस भी प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या स्तुति गुप्ता ने सिद्धी विनायक गणेश व लक्ष्मी देवी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

दीपावली के उत्सव पर विद्यालय में दीप सजाओ व वंदनवारी सजाओ प्रतियोगिता हुई। इसमें विद्यालय के विभिन्न कक्षाओं के बच्चों ने घरेलू अनुपयोगी वस्तुओं से दीप आदि को सजाकर अपनी रचनात्मकता व वृद्धि कौशल का परिचय दिया। विद्यालय के अग्नि सदन के बच्चों ने भगवान हनुमान की भक्ति में समर्पित हनुमान चालीसा पर आधारित एक भक्ति भावविभोर ग्रुप डांस प्रस्तुत किया। भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिकता व आधुनिक नृत्य शैली के अनूठे संगम से ओत-प्रोत बच्चों की इस प्रस्तुति ने सभी को अपने रंग में रंग लिया। प्रधानाचार्या ने बच्चों को दीपावली के महत्व के बारे में भी बताया। इस अवसर पर विद्यालय शासन ने समस्त स्टाफ को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक निश्चल मोदी ने किया। संगीत शिक्षक सुरेंद्र सिंह, वरीद खान आदि की सराहनीय भूमिका रही। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed