फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Deen important principle in the development of the country

दीनदयाल के सिद्धांत देश के विकास में जरूरी

Sun, 25 Sep 2016 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Sun, 25 Sep 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
Deen important principle in the development of the country
जयंती - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जिले भर में रविवार को जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती धूमधाम से मनाई गई। देश की अखंडता के लिए उनके योगदान को याद किया गया। आजाद भारत में भी उनके सिद्धांत को आज समय की आवश्यकता बताया गया।
विज्ञापन

भाजपा कार्यालय पर हुई गोष्ठी में पूर्व प्रदेश महामंत्री रामनरेश अगिभनहोत्री ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय ने ही राज्य पुनर्गठन आयोग की मांग की थी। उनके जीवन  से प्रेरणा लेकर ही राष्ट्र हित में हमको कार्य करना होगा। राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य शिवओंकार नाथ पचौरी, जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने भी विचार रखे। इस मौके पर पूर्व विधायक अशोक चौहान, मदन चौहान, राहुल चतुर्वेदी, करनपाल सिंह, अनुराग पांडेय, प्रदीप चौहान, अजयपाल सिंह, अनूप मिश्रा, सौरभ दुबे, शिवऔतार, बीना श्रीवास्तव, पूनम मिश्रा मौजूद थीं।
विज्ञापन

आगरा रोड स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम हुआ। एएसपी दिगंबर कुशवाहा ने कहा बच्चे देश के कर्णधार होते हैं। बच्चों को संस्कारवान शिक्षा ही दी जानी चाहिए। चेयरमैन साधना गुप्ता ने कहा नारी ही समाज का महत्वपूर्ण और अनिवार्य अंग है। ग्याप्रसाद दुबे, डॉ. सुशीलकांत उपाध्याय ने भी विचार रखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर विनोद तिवारी, सुनील, नीरज, मोहित, सुबोध, ममता, उमा, मोहिनी, श्वेता, शिवानी आदि मौजूद थीं।
कुरावली कस्बा स्थित मलिखान सिंह इंटर कालेज परिसर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह राठौर की अध्यक्षता में भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया। पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह राठौर ने विचार रखे। इस मौके पर पंडित छोटेलाल पांडे, धर्मेंद्र कुमार वर्मा उर्फ धम्मा, अजय सिंह कुशवाह, राहुल प्रताप सिंह, चंदन भदौरिया, प्रखर दुबे, निकांक्ष गुप्ता, गिरवर सिंह, अमित पांडे, शिवम वर्मा मौजूद रहे।

वहीं घिरोर में भाजपा नेता अरुण चौहान के आवास पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। किशन चौहान, हीरालाल जैन, पंकज चौहान, राजीव मिश्रा, राजू मिश्रा, दीपक जैन, अखिल सिकरवार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed