फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Death of a child, 14 children ill

एक बच्चे की मौत, 14 बच्चे बीमार

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
Death of a child, 14 children ill
मैनपुरी। नगर के मोहल्ला भरतवाल में पिछले एक सप्ताह से संक्रामक रोगों का प्रकोप है। चिकिन पॉक्स और बुखार की चपेट में आकर एक बालक की मौत हो चुकी है। मोहल्ले में 14 बच्चे बीमार हैं। घरों के बाहर नालियों में गंदगी भरी हुई है। हैंडपंपों के पास भी दूषित जलभराव है। कई बार नगर पालिका में शिकायत भी की लेकिन कोई असर नहीं हुआ।
विज्ञापन

नगर के पुरानी मैनपुरी में स्थित मोहल्ला भरतवाल में पिछले एक सप्ताह से संक्रामक रोगों का प्रकोप है। स्थानीय निवासियों के अनुसार चार दिन पूर्व संजीव गोस्वामी का दो वर्ष के पुत्र प्रिंस की चिकिन पॉक्स और बुखार की चपेट में आकर मौत हो गई। मोहल्ला में 14 बच्चे बीमारियों की चपेट में हैं।
विज्ञापन

कई घरों में तो एक से अधिक बच्चे बीमारी की चपेट में हैं। मोहल्ला निवासी राजू मिश्रा के छह वर्षीय पुत्र गगन, तीन वर्षीय पुत्र राजा तथा दो वर्षीय पुत्री सोना चार दिन से बीमार हैं। सुरेंद्र का पत्र आकाश और देव भी बीमार था। सुनील का चार वर्षीय पुत्र रितिक और छह वर्षीय पुत्री अंशू, पंकज की 14 माह की पुत्री आराध्या भी बीमार थे। मोहल्ले में यश, आर्यन सहित 14 बच्चे बीमारी की चपेट में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासी आशा का कहना था कि सफाई कर्मचारी सफाई करने ही नहीं आते। घरों में दुर्गंध के चलते बैठना मुश्किल होता है। पंकज का कहना था कि गंदगी के चलते मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ा है। रात तो रात दिन में भी मच्छर काटते है, अखिलेश का कहना था कि लोग देवी का प्रकोप मानकर झाड़ फूंक करा रहे हैं। सुरेशचंद्र ने सीएमओ से मांग की कि मोहल्ले में चिकित्सीय टीम भेजकर बीमार बच्चों का इलाज कराया जाए। वहीं ईओ से मोहल्ले में विशेष सफाई व्यवस्था की मांग की।


अभी उन्हें जानकारी नहीं मिली है। मोहल्ले में चिकित्सकों की टीम भेजकर बच्चों का परीक्षण कराकर उपचार कराया जाएगा। यदि कोई बच्चा गंभीर होगा तो उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज किया जाएगा।
                          डाक्टर वीके गुप्ता, सीएमओ


सभी सफाई नायकों को क्षेत्र में विशेष सफाई व्यवस्था कराने के निर्देश दिए गए हैं। भरतवाल में सफाई क्यों नहीं की गई इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। वहीं मोहल्ले में विशेष सफाई व्यवस्था की जाएगी।                         रामप्रकाश, ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed