{"_id":"352bb74401b4b35bcbf5bb936bc59b7f","slug":"dealers-of-sdm-nokjonk-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों से एसडीएम की नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों से एसडीएम की नोकझोंक
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दूसरे दिन स्टेशन रोड स्थित आर्य समाज मंदिर से सिटी पोस्ट ऑफिस तिराहे तक अतिक्रमण हटाया गया। जो भी स्थायी अतिक्रमण मिला उसे जेसीबी से ध्वस्त करा दिया गया। कई दुकानदार स्वयं अतिक्रमण हटाते नजर आए। अभियान को लेकर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और एसडीएम के बीच नोकझोंक भी हुई।
शनिवार को एसडीएम सदर एसएन यादव के नेतृत्व में स्टेशन रोड स्थित आर्य समाज मंदिर से अतिक्रमण हटाने की शुरुआत की गई। जेसीबी के साथ अधिकारियों और भारी पुलिस बल को देख दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदारों ने आनन-फानन में अस्थायी और स्थायी रूप से किए गए अतिक्रमण हटाने शुरू कर दिए। कई दुकानदार अतिक्रमण पर अपने कर्मचारियों के साथ हथौड़ा चलाते नजर आए। क्रिश्चियन तिराहे पर कई स्थायी अतिक्रमण जेसीबी से ध्वस्त कर दिए गए।
पुराने महिला अस्पताल के निकट एसडीएम और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के बीच अभियान को लेकर नोकझोंक भी हुई। व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष धीरू राठौर और महामंत्री नीरज बैजल ने अभियान के दौरान नाली से नाली तक ही अतिक्रमण हटाने की मांग की। अभियान के दौरान दुकानों के बाहर नाले पर किए गए अतिक्रमण के अलावा ऊपर डाली गई टिन शेड की चादर को भी जेसीबी से हटा दी गई। अभियान के दौरान अतिक्रमण को कहीं छोड़ा नहीं गया। स्थायी अतिक्रमण को जहां जेसीबी से ध्वस्त करा दिया गया वहीं अस्थायी अतिक्रमण के रूप में दुकान के बाहर तख्त, बैंच आदि को ट्रैक्टर ट्राली में भरकर कोतवाली ले जाया गया। अभियान के दौरान नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अनुज कौशिक और सीओ सिटी भी साथ रहे।
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाओ अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक शहर को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त नहीं कर लिया जाता। अतिक्रमण हटाने के बाद दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर जुर्माना वसूला जाएगा।
- एसएन यादव, एसडीएम सदर