{"_id":"6a5d80f5e3bd21ead70ea418","slug":"deadly-clash-in-mainpuri-one-killed-four-injured-in-firing-between-two-groups-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी में खूनी संघर्ष: दो पक्षों में मारपीट के बाद हुई फायरिंग, एक युवक की मौत; चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी में खूनी संघर्ष: दो पक्षों में मारपीट के बाद हुई फायरिंग, एक युवक की मौत; चार घायल
Mon, 20 Jul 2026 07:29 AM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 20 Jul 2026 07:29 AM IST
सार
मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के हर्राजपुर गांव में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद फायरिंग और लाठी-डंडे चले। घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायलों का सैफई पीजीआई में इलाज जारी है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के गांव हर्राजपुर में रविवार रात दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों में जमकर लाठी डंडा चले और फायरिंग हुई। पांच लोग घायल हो गए। एक घायल ने पीजीआई सैफई में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अन्य चार घायलों का उपचार चल रहा है।
थाना क्षेत्र के गांव हर्राजपुर निवासी कुलदीप पक्ष का रविवार रात गांव के मोहित पक्ष से विवाद हो गया। कुछ ही देर में विवाद ने तूल पकड़ लिया और लाठी-डंडों से मारपीट होने लगी। विवाद के दौरान गोलियां चलने लगीं। फायरिंग में एक पक्ष से कुलदीप,, हिमांशू, दीपांशू और अरविंद सिंह घायल हो गए। दूसरे पक्ष का मोहित भी घायल हो गया।
सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी किशनी में भर्ती कराया। कुलदीप, हिमांशू, दीपांशू, और अरविंद को पीजीआई सैफई इटावा रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान दीपांशू की मौत हो गई। घटना के बाद डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी, एसपी गणेश प्रसाद ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली। गांव में पुलिस बल तैनात है।