Mainpuri News: दीवार में सिर पटक-पटककर बालक की निर्मम हत्या, रासलीला में अभिनय करते समय हुआ था लापता
मैनपुरी में दीवार में सिर पटक-पटककर बालक की निर्मम हत्या कर दी गई। वह दो दिन पहले रासलीला में अभिनय करते समय लापता हो गया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी में दो दिन से लापता बालक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। गांव के बाहर एक मठिया में उसका शव पड़ा मिला। उसके सिर को दीवार पर पटक-पटक कर उसकी हत्या की गई है। दीवार में खून लगा हुआ मिला। वहीं सिर बुरी तरह फटा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई है।
रासलीला में करता था अभिनय
मामला थाना कुरावली क्षेत्र के गांव धरेंदा की है। गांव निवासी विशेष कुमार का 11 वर्षीय पुत्र नमन गांव में आयोजित रासलीला में पात्र कर रहा था। सोमवार की रात अचानक गायब हो गया। इसके बाद से ही परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। मंगलवार को बारिश के बीच में परिजन तलाश करते रहे। लेकिन, उसका कोई पता नहीं लग सका।
यह भी पढ़ेंः- मंडप में घुसकर दूल्हे की धुनाई: सच्चाई सुनकर सदमे में दुल्हन, बेरंग लौटी बरात, पिता बोला-बेटी की जिंदगी बच गई
मठिया में पड़ा मिला शव
बुधवार की सुबह नमन का शव गांव के पास ही बनी एक मठिया में पड़ा मिला। मठिया की दीवार पर खून लगा था। नमन के माथे और नाक पर भी खून था। किसी ने उसका सिर कई बार दीवार में मारकर हत्या की है। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया की नमन की हत्या की गई है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।