{"_id":"b18d24f1ce6f730c1cb463012dc38a13","slug":"dcf-and-reached-the-semifinals-kurawali-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीएफ और कुरावली पहुंचे सेमीफाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसीएफ और कुरावली पहुंचे सेमीफाइनल में
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिश्चियन मैदान पर चल रही खरगजीत मिश्र स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता के र्क्वाटर फाइनल मुकाबले में डीसीएफ ने एमसीए को तथा कुरावली ने नगला जुला को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
रविवार को खेले गए र्क्वाटर फाइनल मैच में डीसीएफ के कप्तान ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 201 रन बनाए। टीम की ओर से वैभव पचौरी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 50, आकिल मंसूरी ने 49, संजीव ने 25 रन बनाए। एमसीए की ओर से अभि ने तीन, अंकित और दिव्यांग ने दो-दो विकेट प्राप्त किए। जवाब में एमसीए की टीम 19 ओवर में सभी विकेट खोकर 88 रन ही बना सकी। टीम की ओर से मोहित प्रकाश ने 30, अनमोल ने 22, शरद ने 11 रन बनाए। डीसीएफ की ओर से इमरान ने तीन, सौरभ और संजीव ने दो-दो विकेट प्राप्त किए।
दूसरे मुकाबले में कुरावली के टीम ने टास जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। नगला जुला ने 16.3 ओवर मे सभी विकेट खोकर 78 रन बनाए। टीम की ओर से सौरभ चौहान ने 19, ऋषि ने 14 रन बनाए। कुरावली की ओर से राहुल ने चार, अशोक और उमर ने दो-दो विकेट प्राप्त किए। जवाब में कुरावली ने 17 ओवर में चार विकेट खोकर विजय लक्ष्य प्राप्त कर लिया। टीम की ओर से कल्लू ने 26, राहुल ने 14 रन बनाए। नगला जुला की ओर से शिवांक और गौरव ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन
मैच में अंपायरिंग अतुल सक्सेना और चंद्रभान शुक्ला ने, स्कोरिंग नितिन मुकेश ने तथा कमेंट्री मोहित प्रकाश, ओमकार पांडेय ने की। प्रतियोगिता सचिव देवेश चतुर्वेदी ने बताया कि सोमवार को साईं क्लब और जीआईसी के मध्य सुबह 10 बजे से मैच खेला जाएगा।