फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Damage assessment report sent to government

शासन को भेजी क्षति आंकलन की रिपोर्ट

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
Damage assessment report sent to government
फसलों का नुकसान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मैनपुरी। जिले में पिछले दिनों खराब हुए मौसम से किसानों को फसलों में दो से तीन प्रतिशत तक नुकसान हुआ है। ओलावृष्टि या तेज बारिश न होनेे से फसलों को अधिक नुकसान नहीं हुआ है। जिले में 154426 हेक्टेयर क्षेत्रफल में गेहूं और 7232 हेक्टेयर क्षेत्रफल में सरसों की फसल है।
विज्ञापन

जिले में प्रमुख रूप से गेहूं और सरसों की फसल का ही उत्पादन होता है। पिछले एक सप्ताह से हल्की बारिश और तेज हवाओं से किसानों के खेतों में खड़ी गेहूं और सरसों की कुछ फसल गिर गई है। जिले में ओलावृष्टि या तेज आंधी न आने से फसलों को अधिक नुकसान नहीं हुआ। कृषि विभाग ने क्षति का आंकलन पूरा कर लिया है। जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा ने बताया कि जिले भर में दो से तीन प्रतिशत नुकसान दोनों फसलों में हुआ है। इसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। यह नुकसान कुछ हिस्से में फसल गिरने से हुआ है।
विज्ञापन


गिरी फसल का दाना होगा कमजोर
कृषि विज्ञान केंद्र में तैनात कृषि वैज्ञानिक डाक्टर जगदीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि बारिश और तेज हवाओं से फसलें खेतों में गिर गई हैं। इससे गिरी हुई फसल का विकास सही से नहीं हो सकेगा। जिसके कारण दाना कमजोर रहेगा। दाने पर चमक भी अधिक नहीं होगी। किसानों को फसल गिरने से नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed