फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Dalit youth killed while returning home from sister

बहन के घर से लौटते समय दलित युवक की मौत

Sat, 20 Aug 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Sat, 20 Aug 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
Dalit youth killed while returning home from sister
पीएम हाउस पर परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
थाना कुर्रा क्षेत्र में दलित युवक की बहन के घर से वापस लौटते समय मौत हो गई। इस दौरान मृतक के दो बच्चे भी गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना को परिवारीजन कभी हादसा तो कभी हत्या बता रहे हैं। आरोप यह भी है कि बहनोई ने बाइक से कुचलकर युवक की हत्या की है। शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद घटना की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


किशनी क्षेत्र के गांव भवानीपुर का रहने वाला राजकुमार उर्फ राजू जाटव (35) शुक्रवार सुबह बहनोई के बुलाने पर बहन के घर सैफई के गांव भाऊपुर गया था। वह अपने साथ पुत्र आकाश (10) और विवेक (08) को ले गया था। वहां से वापस लौटते समय शाम के समय थाना कुर्रा क्षेत्र में उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोनों बच्चे भी घायल हो गए। पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिवारीजनों का आरोप है कि किसी बात को लेकर बहनोई और परिवारीजनों ने उसके साथ मारपीट की। जब वो जान बचाकर भागा तो बहनोई ने थाना कुर्रा क्षेत्र में बाइक से कुचलकर हत्या कर दी। दूसरी ओर, भाई संजीव की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में मौत को सड़क हादसा बताया गया है। थाना पुलिस ने मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया। देर दोपहर शव अंतिम संस्कार के लिए परिवारीजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed