{"_id":"580a547b4f1c1b1030704c5f","slug":"dalit-student-humiliating-expulsion-from-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलित छात्रा को अपमानित कर स्कूल से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलित छात्रा को अपमानित कर स्कूल से निकाला
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
Updated Fri, 21 Oct 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
दलित छात्रा को अपमानित कर स्कूल से निकाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना बिछवां क्षेत्र के एक गांव में दलित छात्रा को कक्षा में दूसरे बच्चों के सामने अपमानित कर बाहर निकाल दिया। परिवारीजन जब शिकायत करने पहुंचे तो उन्हें भी अपमानित कर दूसरी पुत्री को विद्यालय से निकालने की धमकी दी। शुक्रवार को डीएम से शिकायत करने पहुंची पीड़िता की मां ने न्याय दिलाने की मांग की है।
गांव देवगंज निवासी आशा देवी ने डीएम चंद्रपाल सिंह को प्रार्थना-पत्र दिया कि उनकी पुत्रियां गांव जसवंतपुर स्थित इंटर कालेज की छात्राएं हैं। नौ अक्तूबर कालेज में भंडारा था जिसमें उनकी पुत्रियां नहीं जा सकी। 11 अक्टूबर को जब पुत्रियां स्कूल गई तो अध्यापक ने भंडारे में न आने का कारण पूछा। घर में नवमी का त्यौहार की वजह बताने पर शिक्षक ने उनकी जाति पूछने के बाद सबके सामने मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। करीब 20 मिनट तक दोनों बहनों को क्लास में खड़ा रखा। इसकी शिकायत जब छात्राओं ने परिवारीजनों से की तो वह शिकायत लेकर स्कूल पहुंचे। आरोप है कि शिक्षक और दो अन्य लोगों ने जाति सूचक गालियां देते हुए दोनों पुत्रियों के बस्ते सड़क पर फेंक दिया। सभी को अपमानित कर भगा दिया। डीएम को दिए प्रार्थना-पत्र में कहा है कि 11वीं की छात्रा की फीस जमा करने जब वह स्कूल गए तो उनके साथ गाली गलौज की गई। पीड़िता ने डीएम से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।