फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Dalit's daughter so the daughter of wealth left BSP

दलित की बेटी दौलत की बेटी हुई तो छोड़ दी बसपा

Tue, 07 Feb 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Tue, 07 Feb 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
Dalit's daughter so the daughter of wealth left BSP
दलित की बेटी दौलत की बेटी हुई तो छोड़ दी बसपा - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश की जनता सपा के गुंडाराज को हटाने की तैयारी कर चुकी है। सपा की सरकार ने कानून की धज्जियां उड़ाने, बलात्कार, हत्या, डकैती, अपहरण, बैंक डकैती को बढ़ावा दिया है। यही नहीं हकीकत दिखाने के बाद मीडिया पर भी जानलेवा हमले किए गए। यह विचार कसबा के गंगापुर के खेल मैदान में मंगलवार को आयोजित सभा में भाजपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने व्यक्त किए।
विज्ञापन

भाजपा नेता ने कहा कि इस सरकार में कानून की रक्षा करने वाले लगभग 1100 पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी गई। उन्होंने सपा व कांग्रेस के गठबंधन पर चुटकी लेते हुए कहा कि एक मुखिया से उसका पिता परेशान है तो दूसरे मुखिया से उसकी मां। ऐसे लोग प्रदेश का क्या विकास करेंगे। बसपा पर तंज कसा दलित की बेटी जब तक दलित की बेटी रही तब तक उन्होंने बसपा का साथ दिया। जब दलित की बेटी दौलत की बेटी हो गई तो उन्होंने बसपा का साथ छोड़ दिया। जनता से जातिवाद से दूर हटकर भाजपा को वोट करने की लोगाें की बात कही।
विज्ञापन

इससे पूर्व सभा को जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता, प्रत्याशी अशोक सिहं चौहान, पूर्व एमएलसी हरनाथ सिंह यादव, सुनील वर्मा लालू, ओमकारनाथ पचौरी, पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष आशु दिवाकर, पूर्व ब्लाक प्रमुख राहुल राठौर, शिवओमकार नाथ पचौरी, प्रेमसिंह शाक्य, बलवीर सिंह धनगर, मैथिल ब्राह्रमण समाज प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश शर्मा, अजयपाल सिंह चौहान, शैलेंद्र सिंह राठौर, मुक्तेश जैन, कविता राठौर, गौरव शाक्य, मंजूषा चौहान, वीरसहाय कठेरिया देवेन्द्र सिंह चौहान, महेन्द्र सिंह भटनागर आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेश चंद्र शाक्य, संचालन जिला उपाध्यक्ष विनोद शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व आरआई सत्यराम यादव, राजीव महाजन, धर्मेंद्र वर्मा उर्फ धम्मा, अजय सिंह कुशवाह, संजय वार्ष्णेय, विनोद कश्यप, प्रधान रामवृक्ष यादव, चंदन भदौरिया, सत्यप्रकाश गुप्ता, रामसिंह वर्मा, राजेश प्रताप सिंह चौहान, उज्जवल वर्मा, आकाश गुप्ता, राका वर्मा आदि मौजूद रहे।


भाजपा की सदस्यता ग्रहण की
बसपा नेता युगलकिशोर राठौर, रवि दिवाकर, प्रधान नीरज पत्नी विनोद कश्यप, पूनम सक्सेना, सर्वेश शर्मा, वीरसहाय कठेरिया, विराट मिश्रा सहित दर्जनों की संख्या में लोग भाजपा में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed