फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Dalit couple entered the house beaten

दलित दंपति को घर में घुसकर पीटा

Sat, 12 Nov 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
अमर उजाला ब्यूरो एटा Updated Sat, 12 Nov 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
Dalit couple entered the house beaten
दलित दंपति को घर में घुसकर पीटा - फोटो : अमर उजाला
 शुक्रवार देर रात मजदूरी के रुपये मांगने पर आरोपियों ने दलित दंपति को घर में घुसकर मारपीट कर घायल कर दिया। शनिवार सुबह जब पीड़ित थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा तो थाना पुलिस ने एससीएसटी में रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय आरोपियों का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव महोली निवासी बलराम जाटव मजदूरी का काम करता है। तीन दिन पूर्व उसने गांव निवासी लल्लू से मजदूरी के रुपये मांगे। दोनों के बीच इस बात को लेकर विवाद हो गया। शुक्रवार की रात आरोपी सहयोगियों के साथ मिलकर बलराम को घेरकर पिटाई कर दी। बचाने आई पत्नी का फावडे़ से सर फोड़ दिया। आरोपियों ने इसके बाद बीच बचाव कर रहे बलराम के भाई के घर में घुसकर पत्नी, पुत्र और पुत्रियों की भी पिटाई। आरोप है कि पीड़ित परिवार को भी रात को थाने नहीं जाने दिया। शनिवार सुबह जब पीड़ित परिवार थाने में शिकायत लेकर पहुंचा तो पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया। इसके बाद थाना पुलिस ने आरोपी लल्लू और  राजू का शांतिभंग में चालान कर दिया। पीड़ित परिवारीजनों का आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध हरिजन एक्ट का मुकदमा नहीं लिखा। अब वह न्यायालय के माध्यम से रिपोर्ट दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed