{"_id":"57bee8414f1c1b305fd4ef43","slug":"current-field-of-youth-death-defecation","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में शौच को गए युवक की करंट से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में शौच को गए युवक की करंट से मौत
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Thu, 25 Aug 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
जाम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह शौच को गए युवक की खेत में लगी बाड़ में दौड़ रहे करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। सूचना के बाद भी जब कोई विद्युत अधिकारी और पुलिस मौके पर नहीं पहुंची तो गुस्साए ग्रामीणों ने करहल-सिरसागंज मार्ग पर जाम लगा दिया। इस दौरान ग्रामीण मृतक के परिवारीजनों को मुआवजा दिए जाने की मांग कर रहे थे। करीब तीन घंटे बाद थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों को आश्वासन देकर जाम को खुलवाया और शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना करहल क्षेत्र के गांव बुधुआ निवासी सत्तराम के खेत को बतासी लाल ने बटाई पर लिया हुआ है। उसने मक्का की फसल की रखवाली के लिए खेत के चारों ओर लोहे की बाड़ लगा रखी है। देर शाम उसमें करंट छोड़ देता था। गुरुवार तड़के करीब पांच बजे गांव निवासी दोषी कुमार (40) खेत में शौच के लिए गया था। जब वह सत्तराम के खेत के समीप पहुंचा तभी किसी तरह वो बाड़ में दौड़ रहे करंट की चपेट में आ गया। कुछ ही देर बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिवारीजन और ग्रामीण पहुंच गए। पुलिस और विद्युत विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी गई, लेकिन जब कोई नहीं पहुंचा इससे गुस्साए ग्रामीणों ने सुबह आठ बजे करहल-सिरसागंज पर अवरोध डालकर जाम लगा दिया। नारेबाजी करते हुए मृतक परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग करने लगे। जाम की सूचना मिलने के बाद भी थाना पुलिस काफी देर बाद पहुंची और ग्रामीणों को जाम खोलने के लिए कहा लेकिन वह मुआवजा दिए जाने की मांग पर अड़ गए। थानाध्यक्ष राकेश अवस्थी ने जाम लगाए लोगों को जब मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया तब ग्रामीणों ने जाम को खोला। बताते हैं कि मृतक दोषी कुमार अविवाहित था। मेहनत मजदूरी कर मां का और अपना पेट भरता था। उसकी मौत के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल है।