{"_id":"19117d3fa2c80ce2bfd79cfe8cb3f5d0","slug":"crpf-personnel-from-the-heart-attack-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआरपीएफ जवान की हार्ट अटैक से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआरपीएफ जवान की हार्ट अटैक से मौत
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो अमर उजाला, मैनपुरी
ब्यूरो अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
थाना बेवर क्षेत्र में अवकाश पर आए सीआरपीएफ जवान की हार्ट अटैक से मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना बेवर क्षेत्र के ग्राम मानिकपुर निवासी विनोद (34) पुत्र खुशीराम सीआरपीएफ में तैनात थे। वर्तमान में तैनाती झारखंड में थी। विनोद 14 अक्तूबर को एक माह के अवकाश पर मानिकपुर आए थे। परिवारीजनों के अनुसार बुधवार की रात दीपावली पर खूब पटाखे चलाए।
रात में सभी सो गए। सुबह जब उनकी पत्नी सुमन जागीं तो विनोद का शव चारपाई पर पड़ा था। सुमन का शोर सुनकर परिवारीजन मौके पर पहुंचे। विनोद की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सूचना थाना बेवर पुलिस को दी गई। पुलिस ने गांव पहुंच कर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।