फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Young man shot in procession, Agra Referee

बरात में युवक को मारी गोली, आगरा रेफर

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
Young man shot in procession, Agra Referee
किशनी(मैनपुरी)। थाना किशनी क्षेत्र के नगला खिमंाऊ में बरात में कहासुनी के बाद एक युवक को बारातियों ने गोली मार दी। इससे वहां हड़कंप मच गया। गोली मारने के बाद बराती भाग गए। आनन-फानन में शादी की रश्में पूरी की गईं। घायल युवक को परिवारीजन जिला अस्पताल ले गए। वहां से चिकित्सकों ने आगरा रेफर कर दिया। घायल के भाई ने एक बराती के नाम तथा अज्ञात बारातियों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के नगला खिमांऊ निवासी महावीर की पुत्री की गुरुवार की रात बरात आई थी। ग्रामीण बरात की व्यवस्थाओं में लगे थे। रात लगभग 12 बजे व्यवस्था में लगे गांव के करू के साथ बारातियों से नाच गाने की बात के लिए विवाद हो गया। इस पर एक बराती ने दोनाली बंदूक करू की छाती पर रख दी। वहां पहुंचे विनय निवासी विनय (22) पुत्र सुब्बन सिंह ने बीचबचाव कर दिया। बारातियों ने विनय को भी धमकी दी। ग्रामीणों ने विनय को घर जाने को कहा। विनय जब घर जाने लगे तो बराती ने फायर कर दिया। गोली विनय के पेट में लगी। वह मौके पर ही गिर पड़ा।
विज्ञापन

विनय को लहूलुहान होने पर परिवारीजन जिला चिकित्सालय ले गए। वहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत बताते हुए आगरा रेफर कर दिया।  इधर शादी वाले घर में दहशत के चलते जल्दी-जल्दी शादी की रश्में पूरी कराई गईं। बराती रात में ही पलायन कर गए। ग्रामीणों का कहना की अधिकतर बराती शराब पिए हुए थे। घायल विनय के भाई राकेश ने ओमकार निवासी औड़न्य मंडल थाना दन्नाहार एवं अज्ञात बारातियों के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष किशनी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed