फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Triple Riding and Lee pit woman's life

ट्रिपल राइडिंग और गड्ढे ने ली महिला की जान

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
Triple Riding and Lee pit woman's life
बेवर। खस्ता हाल जीटी रोड और ऊपर से एक बाइक पर तीन सवार, सड़क पर आए गड्ढे में लगे झटके से बाइक पर सवार महिला गिर पड़ी और गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। जिले में खस्ता हाल सड़क  लगातार हादसों का सबब बन रही है। एक माह पहले भी इसी तरह के एक हादसे में युवती की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


मृतका सुनीता पत्नी विनोद कुमार शर्मा निवासी गांव मिघौली थाना प्रेमपुर कन्नौज की रहने वाली थी। वह घटना के वक्त अपने पति और पुत्र राजन के साथ बाइक से गांव लहरा महुवन करवाचौथ का सामान लेकर जा रही थी। बाइक राजन चला था। जैसे ही ये गग्गरपुर पुलिया के आगे पहुंचे, सड़क के गड्ढों से पहिया पड़ने के बाद बाइक डगमगा गई और सुनीता बाइक से गिर पड़ी। हादसे में उसके सिर और नाक में गंभीर चोटें आईं। मौके से गुजर रही थाना बेवर पुलिस ने उन्हें अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। एक माह पहले भी जीटी रोड पर ही नेकामऊ के पास सड़क में गड्ढों के चलते बाइक से गिरकर युवती की मौत हो गई थी। बरसात में सड़क की हालत काफी खराब हो गई थी, इस समय सड़क में गड्ढे ही गड्ढे  हैं तो मरम्मत के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के पास बजट नहीं है।
विज्ञापन


-अलीगढ़ से कानपुर तक का मार्ग फोर लेन होना है। इसके चलते मरम्मत के लिए विभाग को ज्यादा फंड रिलीज नहीं हुआ है। जितना फंड मिला है उससे नवीगंज के पास, एटा और सिकंदराराऊ में मरम्मत का कार्य चल रहा है। विभाग को और फंड रिलीज करने के लिए लिखा गया है। जैसे ही फंड आता है कार्य में तेजी लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीपी सिंह
मैनेजर टेक्निकल
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण

जीटीरोड पर हुए गढ्ढों को भरवाने की मांग की
बेवर। जीटी रोड पर आए दिन हादसों से लोगों में जिला प्रशासन और हाइवे अथारिटी के प्रति आक्रोश है। लोग आए दिन घायल हो रहे है, जान गंवा रहे है लेकिन विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। स्थानीय सभासद राघवेंद्र दुबे,राजीव राठौर, रमन शुक्ला, कुलदीप कुमार, रामनरेश यादव आदि ने जिलाधिकारी और हाइवे अथारिटी से मार्ग को दुरुस्त कराने की मांग की है।

ट्रक की चपेट में आकर साइकिल सवार किसान की मौत
बेवर। थानाक्षेत्र के जीटीरोड स्थित करपिया आश्रम के निकट एक साइकिल सवार पीछे से आए ट्रक की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में उसका पुत्र भी घायल हो गया। हादसे की जानकारी पर पहुंचे परिवारीजनों और ग्रामीणों ने लगभग एक घंटे तक जीटीरोड को जाम रखा। पुलिस के समझाने पर जाम खोला गया।

मृतक किसान राजबहादुर (62) गांव लोधीपुर का रहने वाले थे। वह घटना के वक्त अपने पुत्र मैनपाल के साथ भोगांव क्षेत्र में स्थित एक कोल्ड स्टोरेज से आलू निकालने के लिए जा रहे थे। साइकिल मैनपाल चला रहा था और राजबहादुर पीछे बैठे थे। करपिया आश्रम के पास पीछे से आए ट्रक ने इन्हें अपनी चपेट में ले लिया। राजबहादुर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मैनपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। जाम के दौरान परिवारीजन आरोपी ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। पुलिस ने इन्हें समझा बुझाकर जाम खुलवाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed