{"_id":"57c57d7c4f1c1bbf762cb8f2","slug":"theft-of-two-million-homes-by-nkb","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घरों में नकब लगाकर लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो घरों में नकब लगाकर लाखों की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Tue, 30 Aug 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र गांव कुंजलपुर में चोरों ने सोमवार स्रद्ध रात दो घरों में नकब लगाकर लाखों के जेवर और नकदी चोरी कर लिए। तीसरे मकान में भी नकब लगाकर चोरी का प्रयास किया। हालांकि चोरी नहीं कर सके। क्षेत्र में बीते दो दिनों में चोरी की यह दूसरी वारदात है। जबकि थाना पुलिस पूर्व में हुई चोरी वारदातों का अभी तक खुलासा नहीं कर सकी है। आए दिन हो रही वारदातों से क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश है।
थाना क्षेत्र के गांव कुंजलपुर निवासी रोहित कुमार परिवारीजनों के साथ सोमवार को जाहरवीर बाबा के दर्शन कर घर वापस लौटा था। थके होने की वजह से सभी लोग जल्दी सो गए। रात में चोरों ने मकान के पिछले हिस्से में नकब लगाकर कमरों में रखे बक्सों के ताले तोड़ दिए। एक सोने की जंजीर, चार सोने की चूड़ी, चांदी की तीन करधनी, तीन जोड़ी कुंडल समेत लाखों के जेवर और करीब 45 हजार की नकदी चोरी कर ली। चोरों ने गांव निवासी पातीराम के घर में भी नकब लगाकर लाखों की नकदी और जेवर चोरी कर लिए। उसके भाई ब्रजवासी के मकान में चोरों ने नकब तो लगा लिया लेकिन चोरी करने में कामयाब नहीं हो सके। पीड़ितों ने थाने में तहरीर देकर घटना के खुलासे की मांग की है। थानाध्यक्ष अरुण कुमार का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस खुलासे के प्रयास कर रही है जल्द ही आरोपी जल्द पकड़े जाएंगे।