{"_id":"5784ede84f1c1b191d13db85","slug":"the-thieves-took-two-homes-nkb","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने दो घरों में लगाई नकब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने दो घरों में लगाई नकब
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Tue, 12 Jul 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव चीतई में सोमवार रात चोरों ने दो मकानों में नकब लगाकर हजारों की नकदी और आभूषण चोरी कर लिए। तीसरे मकान में नकब लगाते समय कुत्ते के भौंकने पर चोर वहां से भाग गए। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है।
गांव चीतई निवासी रामनरेश सोमवार रात खाना खाने के बाद पत्नी बच्चों के साथ कमरे में सोने चले गए। रात चोरों ने मकान के पिछले हिस्से में नकब लगा लिया और अन्य कमरे में से सोने-चांदी के आभूषण और करीब 10 हजार की नकदी चोरी कर ली। इसके बाद चोरों ने पड़ोसी रामवीर सिंह के मकान के पीछे दीवार तोड़ कर कमरे में रखी सरसों की बोरी और मूंगफली का पैकेट चोरी कर लिए। दो घरों में चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद जब चोरों ने गांव निवासी भूदेव सिंह के घर में नकब लगाने की कोशिश की तभी उनके पालतू कुत्ते ने भौंकना शुरू कर दिया। इस पर चोर वहां से भाग गए। रामनरेश और रामवीर को सुबह जागने पर चोरी की जानकारी हुई। घर से चोरी गया सूटकेस और बक्से कुछ दूरी पर खेतों में पडे़ मिल गए। जानकारी पर सुबह थाना पुलिस भी पहुंच गई।