फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   The school's two manned strangled

स्कूल में दो चौकीदारों की गला घोंटकर हत्या

Sat, 30 Jul 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Sat, 30 Jul 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
The school's two manned strangled
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शुक्रवार रात थाना क्षेत्र में करहल रोड स्थित एसएसडी एकेडमी में तैनात दो चौकीदारों जयचंद्र और विमल की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपियों ने परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों और डीवीआर को भी तोड़ दिया। दोहरे
विज्ञापन


हत्याकांड की जानकारी मिलते ही एसपी समेत बड़ी संख्या में पुलिसबल मौके पर पहुंच गया। गांव नाहिली निवासी जयचंद्र के पुत्र ने गांव के ही एक व्यक्ति पर अपने एक साथी के साथ मिलकर जमीन के विवाद में हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी के रिश्तेदारों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। दूसरे चौक ीदार विमल को भी अपनी आशंका थी कि उसकी हत्या हो सकती है। इसी के चलते वह घिरोर आकर रहने लगा था।
विज्ञापन


घिरोर में स्थित एसएसडी एजुकेशनल एकेडमी में तैनात दोनों चौकीदारों में एक घिरोर थाना क्षेत्र के गांव नाहिली निवासी जयचंद्र (57) और दूसरा थाना भोगांव क्षेत्र के गांव जसराजपुर का रहने वाला विमल तिवारी (35) था। जयचंद्र पिछले 30 वर्षों से चौकीदारी का कार्य कर रहा था वहीं विमल ने सात माह पूर्व यहां पर काम करना शुरू किया था। शनिवार सुबह जब स्कूल प्रबंधक सर्वेश गुप्ता स्कूल परिसर में पहुंचे तो उन्होंने एक कमरे के अंदर दोनों के शव पडे़ देखे। उन्होंने दोनों के परिवारीजनों और पुलिस को इसकी सूचना दी। दोनों की ही अंगौछा से गला घोंट कर हत्या की गई थी। हत्या करने वालों ने पहचान के डर से विद्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर को तोड़ दिया। दोहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही एसपी देवरंजन वर्मा, एसडीएम घिरोर समेत बड़ी संख्या में पुलिसबल के साथ घटनास्थल पहुंच गए। वहां मृतक परिजनों से घटना के बारे में जानकारी जुटाई। मौके पर डॉग स्क्वाड और फोरेंसिक टीम ने काफी देर तक जांच की। हालांकि कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। मृतक जयचंद्र के पुत्र संदीप ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि गांव निवासी गिरीश से उनके पिता का जमीन का विवाद चल रहा है। यह मामला न्यायालय में भी लंबित है। उसी ने पिता और विमल तिवारी की हत्या की है। तहरीर के बाद पुलिस ने गिरीश के अलावा एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। वहीं पोस्टमार्टम करान के बाद शवों को अंतिम संस्कार के लिए परिवारीजनों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना के बाद मौके पर विधायक करहल सोबरन सिंह यादव पहुंच गए। उन्होंने घटनास्थल पर जाकर मामले की जानकारी ली। तनाव के चलते घटना स्थल और कसबा में एक कंपनी पीएसी तैनात कर दी गयी है।  वहीं पुलिस ने फरार आरोपी के भाई, भतीजे व स्कूल के ही एक कर्मचारी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed