{"_id":"583480524f1c1b2c2513b3a8","slug":"the-body-of-the-unknown-man-got-into-the-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार में मिला अज्ञात युवक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार में मिला अज्ञात युवक का शव
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Tue, 22 Nov 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
कार में मिला अज्ञात युवक का शव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र में लावारिस खड़ी कार से एक युवक का शव बरामद हुआ है। शव पर किसी तरह की चोट के निशान नहीं है। कार पर पलवल हरियाणा का नंबर है, पुलिस उसके जरिए कार मालिक और युवक की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।
बताया जा रहा है कि सफेद रंग की इंडिगो कार बेवर के मोटा रोड तिराहे के पास सुबह 11 बजे से खड़ी थी। देर शाम लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, पुलिस ने कार खोलकर देखा तो ड्राइविंग सीट पर युवक का शव पड़ा था। कार पर एचआर30 एल5147 नंबर की प्लेट लगी है।मृतक युवक की उम्र 30 वर्ष के लगभग है। थाना पुलिस ने बताया कि गाड़ी का रजिस्ट्रेशन सुमन पांडे पुत्र सियाराम पांडे निवासी पलवल फरीदाबाद हरियाणा के नाम से है। एसओ बेवर ने बताया कि पलवल में संपर्क करने के प्रयास किए जा रहे हैं, वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि युवक की मौत कैसे हुई है।