{"_id":"475a5d89c58d8572761a41c71b2baf14","slug":"teacher-s-death-in-a-road-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में शिक्षिका की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में शिक्षिका की मौत
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। थाना कोतवाली क्षेत्र में स्कूल से लौट रही शिक्षिका को बस ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में मौके पर ही शिक्षिका की मौत हो गई। जानकारी पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। जानकारी पर बड़ी संख्या में शिक्षक भी मौके पर पहुंच गए।
थाना कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कालोनी निवासी अमिता सिंह (38) पत्नी अतुल राठौर जूनियर हाईस्कूल सेवारामपुर में सहायक अध्यापिका के पद पर तैनात थीं। बुधवार की दोपहर 1:20 बजे के लगभग वह छुट्टी के बाद वापस घर लौट रही थीं। जब स्कूटी से जेल चौराहा के समीप पहुंची तभी पीछे से आ रही प्राइवेट बस के चालक ने उसे रौंद दिया। मौके पर ही अमिता की मौत हो गई। जानकारी होते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही चालक बस छोड़कर भाग गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। बस को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी। जानकारी होते ही बड़ी संख्या में शिक्षक मौके पर पहुंच गए। परिवारीजन और शिक्षक बस चालक को गिरफ्तार कर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। अमिता के पति भी सहायक विकास अधिकारी सांख्यिकी के पद पर तैनात हैं।