{"_id":"3721d949145eb52a491b0659f123f0ac","slug":"sharaab-peene-se-mana-karane-par-maan-kee-hatya-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीने से मना करने पर मां की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब पीने से मना करने पर मां की हत्या
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। थाना दन्नाहार क्षेत्र में एक शराबी पुत्र ने मां की ईंट से कुचल डाला। गंभीर हालत में परिवारीजन वृद्धा को जिला अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने वृद्धा को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। वृद्धा के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।
थाना दन्नाहार क्षेत्र के ग्राम नगला कोडर निवासी सुधीर कुमार के पांच पुत्र हैं। जिनमें सुबोध कुमार तीसरे नंबर का है। सुबोध शराब पीने का आदी है। शनिवार की रात सुबोध शराब पीकर आया। सुबोध की मां नन्ही देवी (65) ने सुबोध को समझाया और शराब न पीने की नसीहत दी। इससे वह आग बबूला हो गया। रविवार की सुबह चार बजे के लगभग नन्ही देवी सो रही थीं। उसी समय सुबोध हाथ में ईंट लेकर पहुंचा और नन्ही देवी पर हमला बोल दिया। नन्ही देवी की चिल्लाने की आवाज सुनकर सुबोध के चाचा अवधेश कुमार मौके पर पहुंचे और नन्ही देवी को किसी तरह से बचाया। अवधेश नन्ही देवी को जिला अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को भेजी। सूचना पर पहुंची दन्नाहार पुलिस ने आरोपी सुबोध को कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। शव विच्छेदन गृह पर परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।