फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Reading came to employee hostage

रीडिंग लेने आए कर्मचारी को बंधक बनाया

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
Reading came to employee hostage
भोगांव। थाना क्षेत्र में मीटर की रीडिंग लेने आए कर्मचारी को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। मारपीट करते हुए उससे सामान छीन लिया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने कर्मी को मुक्त कराया। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं ग्रामीणों ने मीटर रीडर पर सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कस्बा बेवर के मोहल्ला ब्रहमनान निवासी अजीत टोरंट साफ्टवेयर कंपनी में मीटर रीडर है। वह अपने साथी प्रशांत के साथ सोमवार को सुबह 10 बजे भोगांव के ग्राम भैसरौली में रीडिंग लेने आए थे। जब अजीत गांव में रामवीर की आटा चक्की पर मीटर रीडिंग लेने पहुंचे तो मीटर खराब मिला। अजीत ने आरडीएफ का बिल 7096 रुपये का बिल रामवीर को दे दिया। बिल देखकर रामवीर और उनके परिवारीजन भड़क गए। अजीत को बंधक बनाकर मारपीट कर उससे सामान छीन लिया। किसी तरह से प्रशांत भाग निकला। प्रशांत ने सूचना विभाग के अधिकारियों और थाना पुलिस को दी। पुलिस ने गांव पहुंच कर अजीत को बंधन मुक्त कराया।
विज्ञापन

पुलिस रामवीर के पुत्र कमलेश को हिरासत में लेकर थाने ले आई। उपभोक्ता रामवीर, नंदकिशोर, विश्राम सिंह, कृष्ण मुरारी, खुशीराम, खेतपाल, मान सिंह, रामदीन आदि में रोष है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि अजीत रीडिंग के नाम पर पांच हजार रुपये की मांग करता है। न देने पर एक माह का बिल 15 से 20 हजार रुपये तक थमा देता है। रामवीर का आरोप था कि अजीत ने पांच हजार रुपये की मंाग की थी। रुपये न देने पर उसने अधिक का बिल दे दिया। जिसे लेकर विवाद हुआ। प्रशांत ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए हाथापाई की। प्रशांत ने गलत सूचना पुलिस और विभागीय अधिकारियों को दे दी। ग्रामीणों ने डीएम से कार्रवाई की मांग की है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed