फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Prdani firing in the rivalry, a death

प्रधानी की रंजिश में फायरिंग, एक की मौत

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
Prdani firing in the rivalry, a death
बेवर (मैनपुरी)। बेवर थाना के गांव गग्गरवाला में प्रधानी की रंजिश में दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग में एक युवक रामवीर की मौत हो गई और चार के घायल होने की सूचना है। जिस दौरान फायरिंग हो रही थी पुलिस भी गांव में पहुंच गई और फायरिंग के चलते वह करीब एक घंटे तक गांव में घुसने की हिम्मत नहीं जुटा पाई। अतिरिक्त फोर्स पहुंचने के बाद पुलिस गांव में घुसी, तब तक आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस को शव कब्जे में नहीं लेने दिया।
विज्ञापन

घटना गुरुवार देर शाम करीब आठ बजे की है और रामवीर सिंह यादव गांव के ही सोबरन सिंह यादव का पुत्र था। गांव में एक दिसंबर को पंचायत चुनाव हुआ था। यहां से दीपू यादव और अजेंद्र यादव प्रधान पद के प्रत्याशी हैं। अजेंद्र के पिता दो बार गांव के प्रधान रह चुके हैं और वे निवर्तमान प्रधान भी हैं।  दीपू आपराधिक प्रवृत्ति का है और हत्या का मामला भी उस पर चल रहा है। रामवीर यादव प्रांतीय रक्षक दल में है। रामवीर ने चुनाव में अजेंद्र के पक्ष में वोट पड़वाए थे, इसको लेकर दीपू उससे नाराज था। गुरुवार शाम लगभग साढ़े सात बजे दीपू ने उन लोगों की पिटाई कर दी, जिन्होंने रामवीर के कहने पर अजेंद्र को वोट दिया था। इसका रामवीर ने विरोध किया तो दीपू और उसके साथियों ने फायरिंग कर दी। अजेंद्र भी साथियों के साथ मौके पर पहुंच गया और दोनों पक्षों में लगभग आधा घंटे से अधिक समय तक फायरिंग हुई। लोगों के समझाने पर दोनों पक्ष शांत हो गए। रात करीब आठ बजे दीपू अपने साथी फक्कड़िया निवासी दिखतमई के साथ रामवीर के यहां पहुंचा और गाली-गलौज शुरू कर दी। जैसे ही रामवीर,  उसका भाई कैलाश, भूरे व अन्य लोग बाहर आए। दोनों ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से रामवीर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसका भाई भूरे घायल हो गया। इसके अलावा तीन अन्य लोग भी घायल हो गए। रामवीर पक्ष के लोगों ने भी जवाबी फायरिंग की। इस पर दोनों लोग फायरिंग करते हुए बझेरा की ओर भाग गए। इस संबंध में एसपी राकेश शंकर का कहना था कि घटना की जानकारी मिली है। मौके पर सीओ भोगांव के नेतृत्व में फोर्स भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed