फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Murderous attack accused sentenced to five years

जानलेवा हमले के आरोपी को पांच साल की सजा

Tue, 31 May 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Tue, 31 May 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
Murderous attack accused sentenced to five years
मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डॉ. डीवाई चंद्रचूड़ - फोटो : amar ujala
 पांच साल पहले औंछा के गांव महलोई में जानलेवा हमला करने के आरोपी को अपर जिला जज तृतीय प्रदीप कुमार ने पांच साल की सजा सुनाई है। साथ ही पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना नहीं देने पर छह माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ेगी। अभियोजन पक्ष की पैरवी सहायक शासकीय अधिवक्ता सुशील कुमार शाक्य ने की।
विज्ञापन


थाना औंछा के गंाव महलोई निवासी युधिष्ठिर सिंह 24 अप्रैल 2011 की सायं 6:30 बजे पुत्र ब्रजेश, नाती राहुल के साथ घर के बाहर बैठे थे। तभी गांव निवासी सुखवीर वहां आ गया। रंजिश के चलते गाली-गलौच करते हुए तमंचे से फायरिंग कर दी। जिससे राहुल घायल हो गया। परिवार के लोगों ने जब सुखवीर को पकड़ने की कोशिश की तो वह जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। युधिष्ठिर सिंह ने सुखवीर के खिलाफ थाना औंछा में जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जांच के बाद चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी। मामले की सुनवाई अपर जिला जज तृतीय प्रदीप कुमार की कोर्ट में की गई। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायाधीश ने सुखवीर को जानलेवा हमले का दोषी पाया। 
विज्ञापन

 
तमंचा रखने में दो साल की सजा
मैनपुरी। अपर जिला जज प्रदीप कुमार ने सुखवीर को तमंचा रखने के आरोप में दो साल की सजा सुनाई है। उसको दो हजार रुपये का जुर्माना भी देना होगा। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयोग किया गया तमंचा बरामद किया था। सुनवाई के दौरान पुलिस ने तमंचा कोर्ट में पेश किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
घायल को मिलेंगे 2500 रुपये
मैनपुरी। जानलेवा हमले में घायल हुए राहुल को जुर्माने की धनराशि में से 2500 रुपये दिए जाएंगे। आरोपी सुखवीर को पांच हजार रुपये के जुर्माने की भी सजा मिली है। अपर जिला जज प्रदीप कुमार ने निर्णय में यह आदेश भी लिखा है।
                                    
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed