फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mrtak kee patnee shak ke ghere mein

मृतक की पत्नी शक के घेरे में

Tue, 18 Apr 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Tue, 18 Apr 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
mrtak kee patnee shak ke ghere mein
murder - फोटो : amar ujala
गांव चंदपुरा में हुई युवक-युवती के मर्डर में शर का घेरा मृत युवक की पत्नी पर कसने लगा है। कारण सुबह पुलिस पूछताछ के बाद दोपहर को वह घर से लापता हो गई। अब पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है। हालांकि पुलिस को मौके पर आला ए कत्ल न मिलने से पुलिस की जांच ठहर सी गई है। पुलिस पहले हत्या में प्रयुक्त हथियार की तलाश में जुट गई है।वहीं मृतक रामशरन का आपराधिक इतिहास रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को गांव चंदपुरा में दोहरी हत्या ने जिले को हिलाकर रख दिया। प्रेम संबंधों के चलते की गई हत्या के पीछे किसका हाथ है यह पता करना पुलिस के लिए महत्वपूर्ण है। वहीं सुबह पुलिस की पूछताछ के बाद दोपहर में रामशरन की पत्नी गांव से कहीं चली गई। इसके चलते पुलिस की शक सूई अब उसकी ओर घूम गई है। कारण मृतक रामशरन और युवती के बीच उम्र का काफी अंतर था। इसके चलते पुलिस इस आशंका से इनकार नहीं कर रही कि दोनों में से किसी के भी परिवार ने वारदात को अंजाम दिया हो। वहीं पुलिस जांच में पता चला है कि रामशरन का आपराधिक इतिहास रहा है। करहल थाने में वर्ष 2010 में उसके विरुद्ध जानलेवा हमले के मामले में मुकद्मा पंजीकृत कराया गया था। वह तमंचा रखने के आरोप में भी जेल जा चुका था। यही नहीं तीन वर्ष पूर्व उसकी पुत्री की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हुई थी। उसके भी एक युवक से प्रेम संबंध थे। इसके चलते तब शक की सूई रामशरन की ओर ही घूमी थी। वहीं सीओ आत्मप्रकाश का कहना है कि दोहरे हत्याकांड की जांच हर पहलू को ध्यान में रखकर की जा रही है। आनर किलिंग से लेकर हत्या की हर संभव वजह के बिंदुओं का परीक्षण किया जा रहा है। वहीं मृतक की पत्नी के भी दोपहर बाद घर से लापता होने की सूचना मिली है। उसकी भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने सुनी थी गोलियां चलने की आवाज
करहल (ब्यूरो)। ग्रामीणों के मुताबिक रात करीब डेढ़ बजे दूध की डेयरी की तरफ से गोली चलने की आवाजें सुनाई दी थीं। मगर भय की वजह से ग्रामीणों ने रात में वहां जाना सही नहीं समझा। सुबह करीब पांच बजे रामशरन के परिवारीजन व ग्रामीणों ने मौके पर शव को पड़ा देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


साड़ी पहनकर जाती थी प्रेमी से मिलने
करहल (ब्यूरो)। मृतका प्रेमी से मिलने रात के अंधेरे में दूध डेयरी जाया करती थी। तब वह सलवार के ऊपर साड़ी पहन लेती थी। ताकि कोई उसे देखे तो शक न करे।


मामला आत्महत्या का है या आनर किलिंग का यह जांच का विषय है। पुलिस खुलासे के प्रयास में जुटी है। जल्द ही खुलासा होगा।     
- सुनील कुमार सक्सेना, एसपी मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed