{"_id":"d9cc356ac2b49a3b1165432feee5ce36","slug":"married-sake-of-dowry-murder-charges-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या का आरोप
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। थाना दन्नाहार क्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के मायके से आए परिवारीजनों ने ससुरालीजनों पर पुत्री की हत्या कर शव को जलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
दिल्ली के चंदनगर निवासी पुरुषोत्तम ने अपनी पुत्री रश्मि की शादी थाना दन्नाहार क्षेत्र के ग्राम लालपुर निवासी विनय कुमार के साथ की थी। ससुराली दहेज में भैंस और बाइक की मांग को लेकर आए दिन रश्मि के साथ मारपीट करते थे। रश्मि ने इसकी जानकारी उन्हें फोन पर दी थी। कई बार पंचायत भी हुई लेकिन ससुरालीजन दहेज की मांग पर अड़े रहे। शुक्रवार की शाम चार बजे रश्मि के ससुरालीजनों ने फोन पर बताया कि रश्मि ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली है। जब वह परिवारीजनों के साथ लालपुर आए तो ससुरालीजन रश्मि का अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहे थे। जब उन्होंने रश्मि के शव को देखा तो उस पर चोटों के निशान थे। पुरुषोत्तम ने सूचना थाना पुलिस को दी। ससुराली शव को छोड़कर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। पुरुषोत्तम का आरोप है कि ससुरालीजनों ने दहेज की खातिर रश्मि की गला दबाकर हत्या की है।