{"_id":"577e58274f1c1be6567faa0c","slug":"lic-advocate-broken-locks-of-the-house-in-broad-daylight","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े एलआईसी अधिवक्ता के घर के ताले टूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदहाड़े एलआईसी अधिवक्ता के घर के ताले टूटे
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Thu, 07 Jul 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार दोपहर को चोरों ने आवास विकास कालोनी में एक एलआईसी अधिवक्ता के घर के ताले तोड़ दिए। चोर लाखों की नकदी और आभूषण चोरी कर लिए। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी गृह स्वामी और कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
एलआईसी अधिवक्ता जसकरन सिंह चौहान आवास विकास कालोनी के सेक्टर नंबर एक स्थित मकान में परिवार के साथ रहते हैं। गुरुवार सुबह वो परिवार के साथ मोहम्मदाबाद रिश्तेदारी में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक 12 बजे से दो बजे के बीच एक अपाचे पर सवार दो युवकों को मकान के बाहर खड़ा देखा था। इसी बीच चोरों ने अधिवक्ता के घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर कमरे में रखी अलमारी और बक्सों से लाखों की नकदी और आभूषण चोरी कर लिए, इसके बाद बाइक सवार वहां से चले गए। पड़ोसियों ने जब मकान के ताले टूटे देखे तो गृह स्वामी को फोन पर जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घर के अंदर कमरे में अलमारी का सामन बिखरा हुआ था। देर शाम गृहस्वामी ने घर पहुंचने के बाद थाने में चोरी की तहरीर दी है।