{"_id":"578bff13e4865cae4535dc1905c374b1","slug":"laapata-yuvak-ka-kshat-vikshat-shav-mila-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता युवक का क्षत विक्षत शव मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता युवक का क्षत विक्षत शव मिला
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेवर। ग्राम खाकेताल निवासी एक युवक का क्षत विक्षत शव सोमवार को गग्गरपुर पुलिया के समीप मिला। जानकारी पर आक्रोशित लोगों ने जीटी रोड पर जाम लगा दिया। लोगों का कहना था कि पुलिस की लापरवाही से हत्या हुई है। सूचना मिलने पर लोगों को समझाने के लिए जिला पंचायत सदस्य सुचेता शाक्य पहुंची। ढाई घंटे बाद शाम सात बजे जिला पंचायत सदस्य के उचित कार्रवाई के आश्वासन पर आक्रोशित लोगों ने जाम खोला। वहीं पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सोमवार की शाम ग्राम खाकेताल निवासी नितिन कुमार (18) नरेंद्र सिंह का शव गग्गरपुर पुलिया के समीप झाड़ियों में क्षत विक्षत अवस्था में पड़ा मिला। जानकारी होते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिवारीजन मौके पर पहुंचे। शव को देखकर लोगों का आक्रोश भड़क गया। लोगों ने गग्गरपुर पुलिया के समीप जीटीरोड पर जाम लगा दिया। परिवारीजनों का कहना था नितिन भट्ठे पर मजदूरी करता था। 22 फरवरी को भट्ठे से मजदूरी के 2500 रुपये लेकर घर आया था। शाम को दो अज्ञात युवक से बाइक पर बैठाकर साथ ले गए थे। इसके बाद से नितिन घर नहीं लौटा। इसकी सूचना थाना पुलिस को दी थी। मगर पुलिस ने नितिन को ढूंढने का कोई प्रयास नहीं किया। कई बार थाने गए लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। यदि पुलिस समय रहते कार्रवाई करती तो नितिन की शायद हत्या नहीं होती।
जाम की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहां पुलिस और ग्रामीणों में जाम खोलने को लेकर काफी देर तक बहस चली लेकिन ग्रामीण पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। सूचना पर क्षेत्राधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। क्षेत्राधिकारी टीपी सिंह ने आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं थे। वहीं शाम सात बजे जिला पंचायत सदस्य के समझाने पर जाम खोल दिया गया।
विज्ञापन
फोटो