{"_id":"585c15734f1c1b1917e3952b","slug":"kadee-suraksha-mein-abba-kee-huee-peshee","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी सुरक्षा में अब्बा की हुई पेशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कड़ी सुरक्षा में अब्बा की हुई पेशी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Thu, 22 Dec 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
पेशी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करहल क्षेत्र के असरोही में दो साल पहले हुए चौहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी अब्बा को कड़ी सुरक्षा में गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया। पेशी कराने के बाद उसे जेल ले जाया गया। सुरक्षा की दृष्टि से क्राइम ब्रांच की टीम मौजूद रही।
चुनावी रंजिश के चलते दो साल पहले करहल क्षेत्र के गांव असरोही में दिन दहाड़े चार लोगोें की हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड में राकेश उर्फ अब्बा मुख्य आरोपी है। मुकदमे की सुनवाई स्पेशल जज ईसी एक्ट रामसुचित की कोर्ट में चल रही है। गुरुवार को मुकदमे में गवाही होनी थी। मुकदमे की सुनवाई के लिए अब्बा को जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच दीवानी हवालात लाया गया। हवालात से कड़ी सुरक्षा के बीच उसे कोर्ट में पेश किया गया। स्पेशल जज के अवकाश पर होने के कारण मुकदमे में गवाही नहीं हो सकी।