फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   kachhua taskaree ka gadh bana mainapuree

कछुआ तस्करी का गढ़ बना मैनपुरी

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
 kachhua taskaree ka gadh bana mainapuree
मैनपुरी। जिले में बडे़ पैमाने पर संरक्षित प्रजाति के कछुओं की तस्करी हो रही है। शुक्रवार देर रात थाना करहल पुलिस ने कंजड़ कालोनी में छापा मारकर 15 बोरियों में तस्करी को रखे गए 605 कछुओं को बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान कोई भी आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका। वहीं झारखंड में भी जिले से भेजे जा रहे कछुआ बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

देर रात कंजड़ कालोनी में वन विभाग के अधिकारियों और पुलिस ने छापामार कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने 15 बोरियाें में तस्करी के लिए रखे गए 605 कछुआ बरामद किए। यह कछुआ पुलिस को नरेश, अशोक, कालीचरन, सुरेश, मुकेश और अखिलेश के घर से बरामद हुए। वहीं सभी आरोपी भाग गए।
विज्ञापन

शनिवार को प्रशिक्षु जिला वन अधिकारी मनीष सिंह ने बताया कि सभी कछुए भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत संरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि जिला कछुआ तस्करों का गढ़ बनता जा रहा है। इससे पहले नवंबर 2015 में गिहार कालोनी से 20 कछुआ, दिसंबर 2015 में आगरा गेट चौकी से 124 कछुआ और समान पक्षी विहार से 50 कछुआ बरामद किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि झारखंड के जिला दुमका से एक ट्रक भी पकड़ा गया है। ट्रक मैनपुरी के थाना कुरावली के गांव हटऊ मुबारकपुर निवासी रामप्रकाश का है। दुमका वन विभाग की टीम ने इस ट्रक से तीन हजार कछुआ बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed