फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Holly came, illicit liquor was flaring furnaces

होली आते ही धधकने लगीं अवैध शराब की भट्ठियां

Fri, 18 Mar 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Fri, 18 Mar 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
Holly came, illicit liquor was flaring furnaces
वाइन, ड्राइ डे - फोटो : फाइल फोटो
होली आते ही जिलेभर में अवैध देशी शराब की डिमांड बढ़ने लगी है। इसके चलते शहर और आसपास के गांवों में बड़ी संख्या में अवैध देशी शराब बनाने की भट्ठियां धधकने लगी हैं। इसको बनाने वालों ने आपूर्ति के लिए पूरा नेटवर्क तैयार कर लिया है। इस काम से महिलाओं से लेकर बच्चों तक को जोड़ा गया है। ताकि कोई शक न करे। वहीं पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारियों का दावा है कि बड़े पैमाने पर छापामार कार्रवाई की जाएगी ताकि अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर प्रतिबंध लग सके।
विज्ञापन

जिले भर में बड़े पैमाने पर अवैध देशी शराब बनाने का काम होता है। वहीं होली नजदीक आते ही इसकी डिमांड में बढ़ोतरी हुई है। कारण मजदूर और देहात के लोगों के लिए महंगी अंग्रेजी शराब पीनी मुमकिन नहीं है। इसके चलते अवैध देशी शराब से यह लोग अपनी शौक पूरा करते हैं। इसे बनाने में यूरिया खाद से लेकर खतरनाक जानलेवा रसायन तक प्रयोग किए जाते हैं। इसकी बिक्री के लिए जिलेभर में अवैध शराब बनाने वालों ने अपना नेटवर्क तक तैयार कर लिया है। इस नेटवर्क में महिलाओं से लेकर बच्चों तक को जोड़ा गया है। अवैध देशी शराब का निर्माण शहर के आसपास स्थित गांवों से लेकर दूर दराज के गांव जो ईशन नदी या काली नदी के किनारे स्थित हैं में होता है।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार पुलिस और आबकारी विभाग ने अवैध कच्ची शराब पर अंकुश लगाने के लिए बड़े पैमाने पर तैयारियां शुरू की हैं। इसके लिए छापामार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पहले भी होली पर हो चुकी हैं मौतें
जिले में होली पर जहरीली शराब पीने से पूर्व में मौतें हो चुकी हैं। कई वर्ष पूर्व थाना दन्नाहार क्षेत्र के ग्राम रठेरा में होली पर जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत हो गई थी। थाना कुर्रा के ग्राम नसीरपुर में होली के मौके पर जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत हुई थी।

कंजड़ ब्रांड भी है चर्चित
जिले में बिकने वाली अवैध शराब का कंजड़ ब्रांड काफी चर्चित है। गिहार कालोनी में रहने वाले लोग शराब का खुद निर्माण, भंडारण, बिक्री करते हैं। गिहार कालोनी करहल, भोगांव, कुरावली, आगरा रोड पर बनने वाली शराब को आम बोलचाल में कंजड़ ब्रांड कहा जाता है।

यहां होता है अवैध शराब का कारोबार
मैनपुरी। पुलिस के अनुसार थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हरिहरपुर, भोजपुरा, पुसैना, इटौरा, नगला गहियर, थाना कुरावली क्षेत्र के ग्राम शहादतपुर, गोकुलपुर, अलूपुरा, नगला रते, नगला तुर्क, सिरसा, लुखरपुरा, जमुनिया, थाना किशनी क्षेत्र के ग्राम समान, नंदपुर, हिंदूपुर, मनिगांव, नैगवां, कोंडर, कैल्टी, थाना बिछवां क्षेत्र के मरहरी, हन्नूखेड़ा, इमायतपुर, थाना दन्नाहार के कपूरपुर, देवामई आदि ग्रामों में अवैध शराब का काम होता है। साथ ही बड़ी मात्रा में भंडारण भी किया जाता है।

400 लीटर कच्ची शराब समेत दो बंदी
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नवादा में शुक्रवार सुबह पुलिस ने छापामार कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने करीब चार सौ लीटर कच्ची शराब समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

शुक्रवार सुबह 10 बजे कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम नवादा निवासी विमल कुमार के घर के प्लास्टिक के ड्रम और कैनों में रखी कच्ची शराब को जब्त कर लिया। पुलिस ने मौके पर मौजूद ग्राम निवासी विमल कुमार और अजब सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed