{"_id":"570944ab4f1c1bf32ac810cb","slug":"hanumaan-mandir-mein-rakhe-vaanar-mund-aakrosh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनुमान मंदिर में रखे वानर मुंड, आक्रोश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हनुमान मंदिर में रखे वानर मुंड, आक्रोश
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Sat, 09 Apr 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
आक्रोश
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसी अराजक तत्व या फिर तांत्रिक ने बेवर रोडवेज पुलिस चौकी के निकट बने हनुमान जी मंदिर में दो वानरों के मुंड और छह लड्डू रख दिए। सुबह पूजा करने आए श्रद्धालुओं ने जब यह देखा तो आक्रोश भड़क गया और लोगों की भीड़ लग गई और इस तरह की हरकत करने वाले के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस के पहुंचने से पूर्व किसी ने मंदिर में रखे वानर मुंड को वहां से हटा दिया।
शनिवार को सुबह 11 बजे के लगभग बेवर के रोडवेज बसस्टैंड पुलिस चौकी के निकट बने शिव मंदिर में स्थापित हनुमान जी मूर्ति की के पास दो वानरों के मुंड एक लाल कपड़े में लपेट कर मूर्ति के पास रखकर कोई चला गया। मूर्ति के पास छह लड्डू भी रखे थे। नगर के ही लोग जब मंदिर में पूजा करने पहुंचे तो उनकी नजर वानर मुंडों पर पड़ी। यह जानकारी उन्हाेंने आसपास के लोगों को दी। कुछ ही देर में खबर पूरे नगर में आग की तरह फैल गई। मंदिर के पास भीड़ एकत्रित होने लगी। मौके पर पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही किसी ने मंदिर में रखे गए वानर मुंडों को हटा दिया। पुलिस का कहना है कि किसी तांत्रिक या अराजक तत्व ने शरारत की है। मामले की जांच की जा रही है। हिंदूवादी संगठनों ने घटना की निंदा की है। वानर मुंड किसने हटाया इसकी भी जांच की जानी चाहिए।